Livebharatsamachar:
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के 14 सदस्यों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए 11 दोषियों में से दो की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दे दी है। इस फैसले के बाद बिलकिस बानो ने निराशा जताई और कहा कि उनकी एक बार फिर अनसुनी कर दी गई है। उन्होंने इस आदेश के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।