Livebharatsamachar:
बच्चों में चश्मे के नंबर का लगातार बढ़ना मायोपिया यानी निकट दृष्टि दोष का गंभीर खतरा पैदा कर सकता है, जिससे भविष्य में आंखों से जुड़ी बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों में मायोपिया विकसित होने के पीछे कई मुख्य कारण हैं, जिनमें पारिवारिक आनुवंशिकी यानी जेनेटिक्स, लंबे समय तक पास से नजदीक का काम करना और पर्याप्त रूप से आउटडोर यानी बाहर न खेलना शामिल हैं। इन सभी कारकों की मायोपिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस बढ़ते जोखिम को नियंत्रित करने और कम करने के लिए यह सलाह दी जाती है कि बच्चों को रोजाना कम से कम दो घंटे बाहर खुले में बिताना चाहिए।