Livebharatsamachar:
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में कोडाईकनाल-पलानी घाट रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां 24 यात्रियों को ले जा रही एक मिनीबस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कोडाईकनाल घाट रोड पर सावरिक्काडु के पास हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री कोडाईकनाल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है।