बस्ती ,23 नवंबर : ब्यूरो :- उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस आचार संहिता तथा संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने तथा पुलिस की गरिमा, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद बस्ती के सभी थानों पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। सभी थाना परिसरों में पुलिस ध्वज फहराया गया तथा पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार