लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है

बस्ती में रोडवेज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे - 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी

बस्ती, 27 नवंबर : ब्यूरो :- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के प्रथम चरण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टेशन बस्ती पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया।

कर्मचारियों ने पूर्व में निगम प्रबंधन एवं शासन स्तर पर हुई वार्ता में बनी सहमति और मिले आश्वासनों के बावजूद मांगों का क्रियान्वयन नहीं होने पर नाराजगी जताई। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी 16 दिसंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

धरने की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिवहन निगम की स्थापना जनहित में नो प्रॉफिट, नो लॉस के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन वर्तमान नीतियों के कारण निगम को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि निजी बसों की तुलना में निगम पर तीन गुना से अधिक टैक्स लगाए जाने से किराया कम करना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, निजी बसों द्वारा परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर अंधाधुंध संचालन और डग्गामारी से निगम को दोहरी आर्थिक क्षति पहुंच रही है।

परिषद के संरक्षक तिलक राम दुबे, शाखा मंत्री इंद्रजीत त्रिपाठी, कार्यशाला अध्यक्ष राममणि एवं कार्यालय मंत्री राजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में वृद्धि, चरणबद्ध नियमितीकरण, राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों की अवैध डग्गामारी पर रोक, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, यात्री कर की दरों में असमानता दूर करने तथा अन्य सामूहिक मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

शनिवार, 28 नवम्बर , 2026

*बस्ती में रोडवेज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे – 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी*

बस्ती में रोडवेज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, धरने पर बैठे – 16 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी

बस्ती, 27 नवंबर : ब्यूरो :- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के प्रथम चरण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बस स्टेशन बस्ती पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना दिया।

कर्मचारियों ने पूर्व में निगम प्रबंधन एवं शासन स्तर पर हुई वार्ता में बनी सहमति और मिले आश्वासनों के बावजूद मांगों का क्रियान्वयन नहीं होने पर नाराजगी जताई। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी 16 दिसंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

धरने की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री अभिनव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि परिवहन निगम की स्थापना जनहित में नो प्रॉफिट, नो लॉस के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन वर्तमान नीतियों के कारण निगम को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि निजी बसों की तुलना में निगम पर तीन गुना से अधिक टैक्स लगाए जाने से किराया कम करना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, निजी बसों द्वारा परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर अंधाधुंध संचालन और डग्गामारी से निगम को दोहरी आर्थिक क्षति पहुंच रही है।

परिषद के संरक्षक तिलक राम दुबे, शाखा मंत्री इंद्रजीत त्रिपाठी, कार्यशाला अध्यक्ष राममणि एवं कार्यालय मंत्री राजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने संविदा एवं आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में वृद्धि, चरणबद्ध नियमितीकरण, राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों की अवैध डग्गामारी पर रोक, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, यात्री कर की दरों में असमानता दूर करने तथा अन्य सामूहिक मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *