लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="640" height="352" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-12-at-5.03.40-PM.mp4"][/video] बस्ती 12 सितंबर लाइव भारत समाचार:- शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन,शिक्षा मित्रों की नियमित करने, रसोईयों का मानदेय बढ़ाने, अनुदेशकों की समस्या आदि को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला के नेतृत्व में11 मुद्दों मांगों को लेकर 20सितंबर को राष्ट्र ब्यापी धरने की कड़ी में बीयसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देने का ऐलान किया।इसमें जिले के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइयां सभी हिस्सा लेंगे।उन्होंने कहा कि शिक्षक और राज्य कर्मचारी एक जुट नहीं हुए तो पुरानी पेंशन को उत्तर प्रदेश में बहाल करा पाना मुश्किल हो जाएगा, इसके लिए यह संगठन संघर्ष की धार तेज करेगी।पत्रकारों की वार्ता में कहा कि संघ की ओर से बस्ती जिले में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए अभी 6 विकास खंडों में संघ का अधिवेशन कर चुनाव कराया जा चुका है।और विकास खंडों में चुनाव कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि ब्लाकों के अधिवेशन के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्रियों से जनपदीय डेलिगेट सूची लेकर जनपदीय अधिवेशन कराया जाएगा।जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्र, राम पाल चौधरी, राम रक्षा वर्मा, विनय कुमार, सचिन पाण्डे, महेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, सूर्य कुमार शुक्ल,सामिल रहे। रिपोर्ट:अनिल श्रीवस्तव बस्ती लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

पुरानी पेंशन व शिक्षा मित्रों को नियमित करने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन देने को भरी हुंकार

बस्ती 12 सितंबर लाइव भारत समाचार:- शिक्षक नेताओं ने पुरानी पेंशन,शिक्षा मित्रों की नियमित करने, रसोईयों का मानदेय बढ़ाने, अनुदेशकों की समस्या आदि को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला के नेतृत्व में11 मुद्दों मांगों को लेकर 20सितंबर को राष्ट्र ब्यापी धरने की कड़ी में बीयसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देने का ऐलान किया।इसमें जिले के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइयां सभी हिस्सा लेंगे।उन्होंने कहा कि शिक्षक और राज्य कर्मचारी एक जुट नहीं हुए तो पुरानी पेंशन को उत्तर प्रदेश में बहाल करा पाना मुश्किल हो जाएगा, इसके लिए यह संगठन संघर्ष की धार तेज करेगी।पत्रकारों की वार्ता में कहा कि संघ की ओर से बस्ती जिले में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।शिक्षक नेता अभय सिंह यादव ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए अभी 6 विकास खंडों में संघ का अधिवेशन कर चुनाव कराया जा चुका है।और विकास खंडों में चुनाव कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि ब्लाकों के अधिवेशन के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्रियों से जनपदीय डेलिगेट सूची लेकर जनपदीय अधिवेशन कराया जाएगा।जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश मिश्र, राम पाल चौधरी, राम रक्षा वर्मा, विनय कुमार, सचिन पाण्डे, महेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, सूर्य कुमार शुक्ल,सामिल रहे।

रिपोर्ट:अनिल श्रीवस्तव बस्ती लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *