लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है
अजमेर में नए एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ भारत में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को बढ़ा रहा है एसुस।
  अजमेर, 16 सितंबर, 2024:देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज अजमेर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ किया है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 400 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। अजमेर में स्थित यह ब्रैंड का पहला और राजस्थान में 12 वाँ स्टोर है। इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया,ने कहा, "हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। राजस्थान हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, अजमेर शहर में नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे लेटेस्ट इनोवेशन के बेहतर अनुभव के साथ, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। एक स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूज़र्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।" नए रिटेल स्टोर का पता: के-100, चौपाटी के सामने, वैशाली नगर, मेन रोड, रेड चीफ शोरूम के पीछे, अजमेर, राजस्थान, पिन कोड- 305004 एसुस के बारे में एसुस एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर है, जो हर जगह लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से इनोवेटिव और उपयोग में आसान डिवाइसेस, कंपोनेंट्स और समाधान पेश करता है। 5,000 रिसर्च और डेवलपमेंट एक्सपर्ट्स की टीम के साथ, एसुस बेहतर भविष्य के लिए टेक्नोलॉजीस में लगातार सुधार कर रहा है। एसुस गुणवत्ता, नवीनता और डिज़ाइन के लिए प्रतिदिन 11 से अधिक पुरस्कार प्राप्त करता है और फॉर्च्यून की दुनिया की सबसे प्रशंसित कंपनियों में सूचीबद्ध है।
मंगलवार, 9 जून , 2026

अजमेर में नए एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ भारत में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को बढ़ा रहा है एसुस

अजमेर में नए एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ भारत में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को बढ़ा रहा है एसुस।

 

अजमेर, 16 सितंबर, 2024:देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज अजमेर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ किया है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 400 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। अजमेर में स्थित यह ब्रैंड का पहला और राजस्थान में 12 वाँ स्टोर है।

इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया,ने कहा, “हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। राजस्थान हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, अजमेर शहर में नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे लेटेस्ट इनोवेशन के बेहतर अनुभव के साथ, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। एक स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूज़र्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”

नए रिटेल स्टोर का पता: के-100, चौपाटी के सामने, वैशाली नगर, मेन रोड, रेड चीफ शोरूम के पीछे, अजमेर, राजस्थान, पिन कोड- 305004

एसुस के बारे में

एसुस एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर है, जो हर जगह लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से इनोवेटिव और उपयोग में आसान डिवाइसेस, कंपोनेंट्स और समाधान पेश करता है। 5,000 रिसर्च और डेवलपमेंट एक्सपर्ट्स की टीम के साथ, एसुस बेहतर भविष्य के लिए टेक्नोलॉजीस में लगातार सुधार कर रहा है। एसुस गुणवत्ता, नवीनता और डिज़ाइन के लिए प्रतिदिन 11 से अधिक पुरस्कार प्राप्त करता है और फॉर्च्यून की दुनिया की सबसे प्रशंसित कंपनियों में सूचीबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *