बस्ती ,22 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि भाजपा की सरकार में विकास के कार्यों में आगे रही, प्रदेश में विकास भी सबसे अधिक हो रहे हैं। इसी क्रम में वार्ता करते हुए बताया कि बस्ती नगर पालिका क्षेत्र में अनेक कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। मुहल्ले में नाली, इंटर लॉकिंग का कार्य हो या मोहल्लों में साफ सफाई का कार्य हो। कहा कि काफी लम्बे समय से मालवीय रोड का निर्माण अधूरे में था राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जो पूरा हुआ। नगर पालिका क्षेत्र में निरन्तर विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। बताया कि नगर पालिका के विस्तार और गांवों को सम्बद्ध किये जाने का मामला लम्बित है जिसे शीघ्र लागू कराया जायेगा। बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी, रिवर फ्रन्ट के साथ ही अनेक प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति के बाद कार्य कराये जायेंगे।
पत्रकारों के अनेक प्रश्नों का उत्तर देते हुये अंकुर वर्मा ने कहा कि शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ सेवा का अवसर दिया है उस पर वे खरा उतरेंगे। शहर में प्रकाश, पेयजल, सडक, नाली, खण्डजा आदि का चरणबद्ध ढंग से निर्माण कराया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा निरंतर शहर में भ्रमण कर विकास कार्यों को देख कर अधूरे कार्य को पूरा कराया जाता है।
रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार