बस्ती/नगर बाजार : 23 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह तथा नगर पुलिस टीम ने शांतिभंग के तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को दिन में 4:10 पर नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुराना यादव पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल यादव निवासी गोटवा बाजार थाना नगर जनपद बस्ती तथा पलकधारी पुत्र केदार नाथ निषाद निवासी नाचना थाना नगर जनपद बस्ती के साथ ही धनुषधारी पुत्र केदारनाथ निवासी नाचना रेहरवा थाना नगर जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इन सभी के खिलाफ स्थानीय थाना नगर पर धारा 170 126 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट , धर्म प्रकाश श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार