लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 17 अपैल : लाइव भारत समाचार :- बस्ती जनपद परसरामपुर थाना क्षेत्र का ताजा मामला सामने आया है। यहां बुधवार शाम शौच गई एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रास्ते से जबरन उठा लिया और तालाब किनारे स्थित बाग में ले गए। वहां घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों से घटना की पूरी जानकारी दी। उसे तुरंत फरेंदा हॉस्पिटल ले जाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी हरैया, थाना परसरामपुर, थाना छावनी व थाना हरैया की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी बात सुनी और न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता के परिजनों ने थाना परसरामपुर में नामजद तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
बुधवार, 11 मार्च , 2026

थाना क्षेत्र परशुरामपुर, शौच गई नाबालिक संग दुष्कर्म, मौके पर पहुंची पुलिस

बस्ती, 17 अपैल : लाइव भारत समाचार :- बस्ती जनपद परसरामपुर थाना क्षेत्र का ताजा मामला सामने आया है। यहां बुधवार शाम शौच गई एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रास्ते से जबरन उठा लिया और तालाब किनारे स्थित बाग में ले गए।
वहां घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों से घटना की पूरी जानकारी दी। उसे तुरंत फरेंदा हॉस्पिटल ले जाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी हरैया, थाना परसरामपुर, थाना छावनी व थाना हरैया की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी बात सुनी और न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता के परिजनों ने थाना परसरामपुर में नामजद तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *