लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 16 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- जनपद के व्यापारी संगठन इस वक्त चर्चा मे हैं। बारी बारी से सम्मेलन आदि करके अपनी ताकत और एकजुटता दिखा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों के लिये खून का एक एक कतरा देने को कहते हैं लेकिन उनका उद्देश्य व्यापारियों का भला करना नही है बल्कि वे अपना नाम बड़ा करने और संगठन की आड़ में खुद तरह तरह का फायदा उठाने के चक्कर में सक्रिय रहते हैं।   ज्यादातर संगठन सत्ता से जुड़े हैं, उनके पदाधिकारी मलाई काट रहे हैं। जो सत्ता से नही जुडे हैं वे अपने व्यापारी भाइयों से संगठन के नाम पर मदद लेकर निजी स्वार्थ हल कर रहे हैं। कहने को जननद में आधा दर्जन संगठन हैं। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को सबसे सक्रिय माना जाता है। कप्तानगंज कस्बे के गल्ला मंडी में घटी घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इसमे दो मासूम बच्चे और मां शामिल हैं। इस हृदय विदारक घटना ने जनपदवासियों का दिल दहला दिया। अनेक नेता, समाजसेवी पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे। लेकिन व्यापारी संगठनों को सांप सूंघ गया।   पीड़ित परिवार पर मानों बज्रपात हुआ हो। उसे आर्थिक मदद देने की बात तो बहुत दूर है व्यापारी नेता शोक संवेदना व्यक्त करने भी नही पहुंचे। बातें इतनी बड़ी बड़ी होती हैं कि जैसे संगठन के पदाधिकारी ही व्यापारियों के विघ्नहर्ता हों। कोई अधिकारी इनके प्रतिष्ठा पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर ले तो व्यापारी एक ही आवाज में बोलने लगते हैं और अधिकारियों को भ्रष्ट बताते हुये उनके खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं। व्यापारियों के उत्पीड़न के मामले संगठनों तक बहुत कम पहुंचते हैं क्योंकि व्यापारी अधिकारियों को खुश करके अपना काम निकालना बेहतर समझता है।   हाल ही में बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ‘व्यापारी महाकुंभ’ का आयोजन किया। इसमें राज्यसभा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल और शोहरतगढ़ विधायक पहुंचे ही नहीं। सूत्रों की माने तो अनेक व्यापारी संगठन की ताकत से अपने अवैध व्यापार भी संचालित कर रहे हैं। अधिकारियों को अर्दब में रखते हैं ताकि इनका कारोबार चलता रहे और अधिकारी इनके विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही न करे। शहर में धड़ल्ले से प्रतिबन्धित पालीथीन का इस्तेमाल हो रहा है। सड़क की पटरियों का भी सौदा हो चुका है, लेकिन सम्बन्धित महकमे के अधिकारी व्यापारी संगठनों के भय से प्रवर्तन की कार्यवाही करने से परहेज करते हैं। बेहतर होगा कि अपनी राजनीति चमकाने और निजी स्वार्थ की मानसिकता से बाहर निकलकर व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी जाये और उनके साथ सुख दुख में खड़े हों।   रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
बुधवार, 11 मार्च , 2026

गल्ला मंडी में हुई घटना,पीड़ित व्यापारी की सुध लेने नही पहुंचे व्यापारी संगठन

बस्ती, 16 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- जनपद के व्यापारी संगठन इस वक्त चर्चा मे हैं। बारी बारी से सम्मेलन आदि करके अपनी ताकत और एकजुटता दिखा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों के लिये खून का एक एक कतरा देने को कहते हैं लेकिन उनका उद्देश्य व्यापारियों का भला करना नही है बल्कि वे अपना नाम बड़ा करने और संगठन की आड़ में खुद तरह तरह का फायदा उठाने के चक्कर में सक्रिय रहते हैं।

 

ज्यादातर संगठन सत्ता से जुड़े हैं, उनके पदाधिकारी मलाई काट रहे हैं। जो सत्ता से नही जुडे हैं वे अपने व्यापारी भाइयों से संगठन के नाम पर मदद लेकर निजी स्वार्थ हल कर रहे हैं। कहने को जननद में आधा दर्जन संगठन हैं। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को सबसे सक्रिय माना जाता है। कप्तानगंज कस्बे के गल्ला मंडी में घटी घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इसमे दो मासूम बच्चे और मां शामिल हैं। इस हृदय विदारक घटना ने जनपदवासियों का दिल दहला दिया। अनेक नेता, समाजसेवी पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे। लेकिन व्यापारी संगठनों को सांप सूंघ गया।

 

पीड़ित परिवार पर मानों बज्रपात हुआ हो। उसे आर्थिक मदद देने की बात तो बहुत दूर है व्यापारी नेता शोक संवेदना व्यक्त करने भी नही पहुंचे। बातें इतनी बड़ी बड़ी होती हैं कि जैसे संगठन के पदाधिकारी ही व्यापारियों के विघ्नहर्ता हों। कोई अधिकारी इनके प्रतिष्ठा पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर ले तो व्यापारी एक ही आवाज में बोलने लगते हैं और अधिकारियों को भ्रष्ट बताते हुये उनके खिलाफ मोर्चा खोल देते हैं। व्यापारियों के उत्पीड़न के मामले संगठनों तक बहुत कम पहुंचते हैं क्योंकि व्यापारी अधिकारियों को खुश करके अपना काम निकालना बेहतर समझता है।

 

हाल ही में बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ‘व्यापारी महाकुंभ’ का आयोजन किया। इसमें राज्यसभा सांसद राधा मोहनदास अग्रवाल और शोहरतगढ़ विधायक पहुंचे ही नहीं। सूत्रों की माने तो अनेक व्यापारी संगठन की ताकत से अपने अवैध व्यापार भी संचालित कर रहे हैं। अधिकारियों को अर्दब में रखते हैं ताकि इनका कारोबार चलता रहे और अधिकारी इनके विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही न करे। शहर में धड़ल्ले से प्रतिबन्धित पालीथीन का इस्तेमाल हो रहा है। सड़क की पटरियों का भी सौदा हो चुका है, लेकिन सम्बन्धित महकमे के अधिकारी व्यापारी संगठनों के भय से प्रवर्तन की कार्यवाही करने से परहेज करते हैं। बेहतर होगा कि अपनी राजनीति चमकाने और निजी स्वार्थ की मानसिकता से बाहर निकलकर व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी जाये और उनके साथ सुख दुख में खड़े हों।

 

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *