लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती/रुद्दौली : 21 अप्रैल लाइव भारत समाचार :- नगर पंचायत रूधौली के शांतिनगर वार्ड में "पुष्पा अमृततुल्य "फ्रेंचाइजी का उद्घाटन मुख्य अतिथि माटी फाउंडेशन के निर्देशक आसिफ आजमी व विशिष्ट अतिथि प्रैक्सिस विद्यापीठ रूधौली के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडेय द्वारा फीता काट कर किया गया , "पुष्पा अमृततुल्य" के संचालक संजय गुप्ता ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया , निर्देशक आसिफ आजमी ने बताया कि "पुष्पा अमृततुल्य चाय" महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध चाय है जो अपने विशिष्ट स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। यह एक ब्रांड है जो उच्च गुणवत्ता वाले चाय मिश्रणों और मसालों में माहिर है। पुष्पा अमृततुल्य चाय एक पंजीकृत ब्रांड है, जिसकी उच्च गुणवत्ता में माहिर है। प्रैक्सिस विद्यापीठ के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि इसके नाम की उत्पत्ति के बारे में बताया कि ब्रांड का नाम संस्कृत शब्द "अमृततुल्य" से लिया गया है, जिसका अर्थ है "अमृत के बराबर", जो इसके उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद को दर्शाता है। कंपनी के बंकर स्वप्निल ने इसकी विशिष्टता बताई कि पुष्पा अमृततुल्य चाय अपनी विशिष्ट चाय पत्ती और मसालों के मिश्रण के लिए जानी जाती है, जो इसे अन्य चाय ब्रांडों से अलग करती है। पुष्पा अमृततुल्य चाय की फ्रैंचाइज़ी भी उपलब्ध है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नवनाथ येवले ने चाय बेचकर अपनी मेहनत और यूनिक आइडिया के दम पर करोड़ों की कंपनी बना डाली, जो अब येवले अमृत तुल्य प्राइवेट लिमिटेड के रूप में जानी जाती है। यह चाय अपने खास स्वाद और सुगंध के कारण लोगों को पसंद आती है, और इसकी कीमत भी काफी उचित होती है।यह चाय नागपुर में सबसे प्रसिद्ध चाय आउटलेट के रूप में जानी जाती है और अब अन्य शहरों में भी उपलब्ध है। इस मौके पर राजकुमार त्रिपाठी,आशुतोष कुमार पांडेय,अनूप,संदीप कुमार पांडेय, मोहम्मद इसरार,हरिओम शंकर पांडेय,अभिषेक चौधरी,सत्यम यादव आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा आसिफ आजमी ने माटी फाउंडेशन व पेन फाउंडेशन के बारे में जानकारी दे ,जो सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य कार्यों में शिक्षा कार्यों में,साहित्य ,मीडिया आदि में हर संभव मदद करती है। रिपोर्ट , रुधौली: सत्य प्रकाश बरनवाल : लाइव भारत समाचार
बुधवार, 11 मार्च , 2026

पुष्पा अमृततुल्य चाय “शाखा का उद्घाटन, माटी फाउंडेशन के निदेशक ने किया शुरुआत

बस्ती/रुद्दौली : 21 अप्रैल लाइव भारत समाचार :- नगर पंचायत रूधौली के शांतिनगर वार्ड में “पुष्पा अमृततुल्य “फ्रेंचाइजी का उद्घाटन मुख्य अतिथि माटी फाउंडेशन के निर्देशक आसिफ आजमी व विशिष्ट अतिथि प्रैक्सिस विद्यापीठ रूधौली के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडेय द्वारा फीता काट कर किया गया , “पुष्पा अमृततुल्य” के संचालक संजय गुप्ता ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया , निर्देशक आसिफ आजमी ने बताया कि “पुष्पा अमृततुल्य चाय” महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध चाय है जो अपने विशिष्ट स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। यह एक ब्रांड है जो उच्च गुणवत्ता वाले चाय मिश्रणों और मसालों में माहिर है।
पुष्पा अमृततुल्य चाय एक पंजीकृत ब्रांड है, जिसकी उच्च गुणवत्ता में माहिर है।

प्रैक्सिस विद्यापीठ के डायरेक्टर सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि इसके नाम की उत्पत्ति के बारे में बताया कि ब्रांड का नाम संस्कृत शब्द “अमृततुल्य” से लिया गया है, जिसका अर्थ है “अमृत के बराबर”, जो इसके उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद को दर्शाता है।
कंपनी के बंकर स्वप्निल ने इसकी विशिष्टता बताई कि पुष्पा अमृततुल्य चाय अपनी विशिष्ट चाय पत्ती और मसालों के मिश्रण के लिए जानी जाती है, जो इसे अन्य चाय ब्रांडों से अलग करती है। पुष्पा अमृततुल्य चाय की फ्रैंचाइज़ी भी उपलब्ध है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
नवनाथ येवले ने चाय बेचकर अपनी मेहनत और यूनिक आइडिया के दम पर करोड़ों की कंपनी बना डाली, जो अब येवले अमृत तुल्य प्राइवेट लिमिटेड के रूप में जानी जाती है। यह चाय अपने खास स्वाद और सुगंध के कारण लोगों को पसंद आती है, और इसकी कीमत भी काफी उचित होती है।यह चाय नागपुर में सबसे प्रसिद्ध चाय आउटलेट के रूप में जानी जाती है और अब अन्य शहरों में भी उपलब्ध है।
इस मौके पर राजकुमार त्रिपाठी,आशुतोष कुमार पांडेय,अनूप,संदीप कुमार पांडेय, मोहम्मद इसरार,हरिओम शंकर पांडेय,अभिषेक चौधरी,सत्यम यादव आदि लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा आसिफ आजमी ने माटी फाउंडेशन व पेन फाउंडेशन के बारे में जानकारी दे ,जो सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य कार्यों में शिक्षा कार्यों में,साहित्य ,मीडिया आदि में हर संभव मदद करती है।

रिपोर्ट , रुधौली: सत्य प्रकाश बरनवाल : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *