बस्ती, 21 अप्रैल : लाइव भारत समाचार :- ई -रिक्शा से तो शहर के मुख्य बाजार या मुख्य सड़क पर चलने वालों को तो कुछ सकूंन मिला, पर पैदल यात्रियों को इधर से उधर जाने हेतु कुछ परेशानियां भी बढ़ीं क्योंकि अब ई- रिक्शा चौराहे से कुछ दूरी पर ही खड़े हो सकते हैं, इतनी दूरी यात्री को धूप में तय करना खास कर महिलाओं के लिए काफी दिक्कत हो रही है। रुट परिवर्तन से ई- रिक्शा कम हो गए, पहले हर कदम पर मिल जाते थे ।
नई व्यवस्था से गंतव्य तक जाने के लिए दुश्वारियां बढ़ गई है।
यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए रेड जोन और येलो जोन में बांटा गया है, ई- रिक्शा चालकों को प्रमुख चौराहों से 50 मीटर की दूरी पर खड़े होने है , वही से सवारियां बैठा और उतार सकते हैं। यातायात पुलिस की तरफ से ई-रिक्शा वालों को निर्देश दिया गया है।
यातायात पुलिस की बैठक को संबोधित करते सी. ओ.सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी ने कहा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और चौराहों को भीड़ भाड़ को कम करने के लिए यह लागू किया गया है। बताया कि रेड जोन और येलो जोन पूरी कड़ाई से पालन किया जा रहा है। तीन जोन और बनाए गए हैं, जो 30 अप्रैल के बाद लागू कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यातायात के व्यवस्था को लेकर किसी को कोई सकारात्मक सुझाव देने हो तो वह लोग यातायात कार्यालय पर संपर्क कर अपने सुझाव दे सकते हैं, उस पर निश्चित विचार होगी।
पुलिस लाइन सभागार में यातायात में नियुक्त सभी कर्मचारियो को यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालन निर्देशित किया गया है। इस मौके पर यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी, टी एस आइ, रमेश राजभर, नन्हे लाल अजय,सिंह, एवं सभी होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान मौजूद रहे।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार