स्ती , 03 जून : लाइव भारत समाचार : – पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी महोदय सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के उपस्थिति में आज दिनांक 03 जून 2025 को थाना कोतवाली में पीस कमेटी का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू समुदाय और मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित थे नायब तहसीलदार सदर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती के द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग में आए हुए सभी सम्भ्रांत लोगों को आगामी त्यौहार बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कहा गया और बताया गया कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे का पर्व है प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा बकरीद त्यौहार के दिन सभी ईदगाह पर नमाज के दिन सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल ड्यूटी लगा दी जाए मीटिंग में उपस्थित समस्त लोगों को नायब तहसीलदार बस्ती प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती के द्वारा बताया गया कि बकरीद पर्व को शांति माहौल में संपन्न करने के लिए आप लोग प्रशासन का सहयोग करें तदोप्रांत “प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री राणा देवेंद्र प्रताप सिंह” के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि बकरीद पर्व में शांति भंग करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा बकरीद पर्व को आप लोग शांतिपूर्वक मनाएं और किसी भी अफवाह से दूर रहें और सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर* आदि पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करता है तो तुरंत हमें बताएं आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी नायाब तहसीलदार महोदय सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती के द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग में उपस्थित समस्त लोगों को अवगत कराया गया की ईदगाह के जाने की रास्ते में कोई समस्या हो तो हमें अवश्य बताएं इस समय रहते ही इसका समाधान निकाला जाएगा और बकरीद पर्व में कोई भी समस्या आती है तो *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को तुरंत सूचित करें जिसका समय रहते प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा समाधान किया जा सके अन्य कहीं भी कोई समस्या होती है तो तुरंत *डायल 112 थाना कोतवाली की सहायता अवश्य लें आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
रिपोर्ट ,बस्ती क्राइम रिपोर्टर : लाइव भारत समाचार