लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है   [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Video-2025-06-10-at-7.35.22-PM.mp4"][/video] बस्ती,10 जून : लाइव भारत समाचार : - जिले में नगर थाना क्षेत्र के ख़ुटहन में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सुबह 7.30 बजे हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों अपनी बाईक पर एक लोहे की सीढ़ी लेकर कही जा रहे थे, नीचे लटक रहे बिजली के नंगे तारों के चपेट में आ गए, तारों में करेंट प्रवाहित था, जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिए। ग्रामीणों और परिजन का दावा है कि बिजली के नंगे तार इतने नीचे लटक हुवे थे कि कोई भी इस चपेट में आ सकता है। इन ढीले तारों को ठीक करने के लिए कई बार स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत भी की गई थी , लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना की जानकारी होते ही नगर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले को देखते हुए तत्काल जांच में जुट गई। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है, पूरे गांव में मातम है और आक्रोश भी, मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच परिवार को सांत्वना दिए । उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ अधीक्षण अभियंता विद्युत को उनके कार्यालय से डेरा डाल दिया और परिवार को न्याय दिलाने को दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने और मृतक के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए मुआवजा की मांग किया। वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश दिए सहायक अभियंता वागीश कुमार गुप्ता और अवर अभियंता विकास कुमार की ओर से दोषी दो लाइन मैंन अजीत और विक्रम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर थाना नगर को भेज दिया गया। अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए अधिशासी अभियंता द्वितीय को निर्देशित किया गया और कहा कि जांच पूर्ण होने पर 10 लाख रुपए का मुआवजा भी परिवार को दिया जाएगा। राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और सरकारी मुआवजा मिलने तक चैन से नहीं बैठेंगे। दोषियों को जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है जनता के लिए हर वक्त तैयार हूं। रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर : लाइव भारत समाचार
बुधवार, 11 मार्च , 2026

बस्ती में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, हाई टेंशन तार की चपेट से दो सगे भाइयों की मौत

 

बस्ती,10 जून : लाइव भारत समाचार : – जिले में नगर थाना क्षेत्र के ख़ुटहन में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
यहां सुबह 7.30 बजे हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों अपनी बाईक पर एक लोहे की सीढ़ी लेकर कही जा रहे थे, नीचे लटक रहे बिजली के नंगे तारों के चपेट में आ गए, तारों में करेंट प्रवाहित था, जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिए। ग्रामीणों और परिजन का दावा है कि बिजली के नंगे तार इतने नीचे लटक हुवे थे कि कोई भी इस चपेट में आ सकता है। इन ढीले तारों को ठीक करने के लिए कई बार स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत भी की गई थी , लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
घटना की जानकारी होते ही नगर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले को देखते हुए तत्काल जांच में जुट गई।
परिवार का रो रो कर बुरा हाल है, पूरे गांव में मातम है और आक्रोश भी, मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच परिवार को सांत्वना दिए ।
उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ अधीक्षण अभियंता विद्युत को उनके कार्यालय से डेरा डाल दिया और परिवार को न्याय दिलाने को दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने और मृतक के परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए मुआवजा की मांग किया। वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश दिए सहायक अभियंता वागीश कुमार गुप्ता और अवर अभियंता विकास कुमार की ओर से दोषी दो लाइन मैंन अजीत और विक्रम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर थाना नगर को भेज दिया गया।
अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए अधिशासी अभियंता द्वितीय को निर्देशित किया गया और कहा कि जांच पूर्ण होने पर 10 लाख रुपए का मुआवजा भी परिवार को दिया जाएगा।
राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और सरकारी मुआवजा मिलने तक चैन से नहीं बैठेंगे। दोषियों को जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है जनता के लिए हर वक्त तैयार हूं।

रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *