बस्ती , 12 जून : लाइव भारत समाचार :- नगर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों मे घुसकर महिलाओं के गले से सोने की चैन चुराने वाले गैंग की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के पास से तीन सोने की चैन,नगदी व आधार कार्ड बरामद किया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी पूनम यादव पत्नी पंकज ने नगर पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया था कि तीन जून को हम अपने परिवार के साथ समय माता मंदिर बलुआ(शुक्लपुरवा)दर्शन करने आयी थी। मंदिर मे पूजा करते समय मेरे आगे पीछे तीन महिलाएं घूम रही थीं।उसी समय हमारे गले से सोने की चैन को उन्हीं महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर चुरा लिया।मेरे पति वहीं बगल मे बच्चों को लेकर खड़े थे।उनके पाकेट मे हमारा पाकेट पर्स था उसे भी महिलाओं ने चुरा लिया।उसमे आधार कॉर्ड व सात आठ सौ रूपये भी था।
इसी दौरान दर्शन करने आई नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोहल थाना नगर निवासी बेबी पाण्डेय पुत्री शीतला प्रसाद उपाध्याय के गले से सोने की चैन गायब हो गई।
सोने की चैन के चोरी मे शामिल महिलाओं को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाया।पुलिस सादे वर्दी मे महिला व पुरूष पुलिस कर्मियों को मंदिर मे लगा कर संदिग्ध महिलाओं को पकड़ने के लिए लगा दिया। इसी बीच मंदिर परिसर मे दर्शन करने आई एक महिला के गले मे पहने गए सोने की चैन को चोरी करने के प्रयास मे पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाना पर ले आई। पुलिस के पूछताछ मे महिलाओ ने अपना नाम
38वर्षीय राधिका पत्नी नगीना,बिन्दू पत्नी संतराम व संगीता पत्नी राजेश निवासीगण तितरिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर बताया।
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पकडी गई महिलाओं के पास से तीन अदद पीली धातु की चैन,दो आधार कॉर्ड व 550रूपये बरामद किया गया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिलाओं को न्यायालय भेज दिया। जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।
रिपोर्ट ,बस्ती/नगर प्रतिनिधि; लाइव भारत समाचार