संतकबीरनगर: असलहे के बल पर दो सगे भाइयों पर राड से हमला केस दर्ज ।
*दो मोटर साइकिल पर सवार आधा दर्जन आए थे हमलावर*
*खेत में जुताई कर रहे थे दोनों सगे भाई लहूलुहान *


संतकबीरनगर: महुली थाना क्षेत्र के ग्राम चोलखरी में रविवार की देर शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे दो सगे भाइयों पर पुरानी रंजिश को लेकर दो मोटरसाइकिल पर सवार आधा दर्जन असलहा धारी लोगों ने घेर कर राड व फावड़ा से प्राण घातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जब-तक परिजन व आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते हमलावर मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गए घायलों को निकट के अस्पताल नाथनगर पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है घटना की सूचना पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर ने मना किया
लहू लोहान हालत में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर को अपनी व्यथा सुनाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने देर शाम तक बलबा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया है
महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोलखरी निवासी सूर्यभान पुत्र स्वर्गीय चंनगू व सगे गूंगा-बहरे भाई शिवदेव के साथ गांव के उत्तर स्थित एक विद्यालय से सटे अपने खेत में रविवार को देर शाम ट्रैक्टर से जोताई कररहा था इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन लोग दो मोटर साइकिल पर सवार होकर आए असलहा दिखाया दहशत फैला कर पहले गाली गलौज देने लगे विरोध करने पर हमलावर सूर्य भान पर राड व फावडा से हमला बोल कर लहू लोहान कर दिया बचाव में आए गूंगे-बहरे सगे भाई को भी हमलावरों ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया जाते समय हमलावर जान मारने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार ने की धमकी देते हुए फरार हो गए गंभीर रूप से घायल ने बताया कि वह पहले112न0 पुलिस को सूचना दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा और उसे चौकी मुखलिस पुर जाने को कहा चौकी प्रभारी मुखलिसपुर ने घायलों थाने पर भेजा थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मुकदमा दर्ज कर ने से इनकार कर दिया पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर का दरवाजा खटखटाया तो पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से मुक़दमा दर्ज कर थाना अध्यक्ष महुली से आवश्यक कार्रवाई वाही का निर्देश दिया जिसके आधार पर पुलिस ने गांव के ही मिठाई लाल यादव पुत्र शिव पूजन। दिनेश चन्द यादव पुत्र मिठाई लाल यादव। नितेश यादव यादव। नितिन यादव पुत्र गण दिनेश यादव सुग्रीव पुत्र लल्लू आदि छः लोगों पर बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त है
रिपोर्ट लाइव भारत समाचार