लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,24 जून : लाइव भारत समाचार : - सू.वि., कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसजेन्डर समुदाय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने किया। जिलाधिकारी ने इन्दिरा चेरीटेबल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को निर्देश दिया कि ट्रांसजेन्डरों का सत्यापन कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाया जाय तथा ट्रांसजेन्डर प्रमाण पत्र के आधार पर चयनित 11 ट्रांसजेन्डरों का आयुष्मान कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देशानुसार बनावाया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समुदाय से सम्बन्धित लोग कोई प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो उसकी सूचना अवश्य दे दें जिससे उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कराया जा सके। उन्होंने बीएसए अनूप तिवारी को निर्देश दिया कि संचालित स्मार्ट क्लास के आयोजन में योग्य शिक्षकों को भेजा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने 5 ट्रांसजेन्डरों को ट्रांसजेन्डर प्रमाण पत्र भी दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डा0 राजीव निगम, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, सदस्य ट्रांसजेन्डर सुरक्षा सेल श्याम नारायण शुक्ल सहित ट्रांसजेन्डर समुदाय के लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शुक्रवार, 24 अप्रैल , 2026

ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, सत्यापन कर मतदाता पहचान पत्र बनाने का दिया निर्देश

बस्ती ,24 जून : लाइव भारत समाचार : – सू.वि., कलेक्ट्रेट सभागार में ट्रांसजेन्डर समुदाय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने किया। जिलाधिकारी ने इन्दिरा चेरीटेबल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को निर्देश दिया कि ट्रांसजेन्डरों का सत्यापन कराकर मतदाता पहचान पत्र बनवाया जाय तथा ट्रांसजेन्डर प्रमाण पत्र के आधार पर चयनित 11 ट्रांसजेन्डरों का आयुष्मान कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देशानुसार बनावाया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस समुदाय से सम्बन्धित लोग कोई प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो उसकी सूचना अवश्य दे दें जिससे उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कराया जा सके। उन्होंने बीएसए अनूप तिवारी को निर्देश दिया कि संचालित स्मार्ट क्लास के आयोजन में योग्य शिक्षकों को भेजा जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने 5 ट्रांसजेन्डरों को ट्रांसजेन्डर प्रमाण पत्र भी दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डा0 राजीव निगम, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, सदस्य ट्रांसजेन्डर सुरक्षा सेल श्याम नारायण शुक्ल सहित ट्रांसजेन्डर समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *