बस्ती ,26 जून : लाइव भारत समाचार :- राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज का 151 वां जन्म दिन सरदार पटेल स्मारक संस्थान पर मनाया गया । संस्थान के पदाधिकारीयों तथा छात्रों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल छात्रावास के प्रबंधक प्रेमचंद पटेल ने किया। शाहू जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के महामंत्री डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि आज का दिन सामाजिक न्याय ,शिक्षा और समानता के संकल्प को दोहराने का दिन है ।शाहू जी महाराज ने ही 1912 में सभी के लिए प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य एवं मुफ्त करने का कानून बनाया था और 1917 में पुनर्विवाह कानून भी पास किया इन्होंने अपने शासनकाल में वंचित वर्गों के लिए 50% आरक्षण की व्यवस्था की । शाहू जी महाराज के विचारों से प्रेरणा लेकर के हम सबको सामाजिक समानता और समाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना चाहिए और किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष राम जी चौधरी, राकेश चौधरी,अरविंद वर्मा,अनिल ,सचिन ,सनी, अमर पटेल ,हरिशंकर ,आकाश पटेल ,रामनिवास ,कृष्ण पाल चौधरी ,शुभम, निलेश, अभय चौधरी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार