बस्ती, 01 जुलाई : लाइव भारत समाचार :- उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के तकनीकी संवर्ग,संभागीय निरीक्षक के द्वारा रोड सेप्टी पर बेस्ट प्रेस्टिसेस पर 25 राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें देश के लगभग 20 राज्यों के परिवहन विभाग के तकनीकी अधिकारियों मोटर वाहन निरीक्षक के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के संबंध में परिवहन विभाग के द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या में कमी लाए जाने के उपायों पर चर्चा करने के साथ साथ परिवहन क्षेत्र की नई चुनौतियों एवं नवाचार के बारे में डेलीगेट्स के द्वारा व्याख्यान दिए गए।
कार्यक्रम में उत्0प्र0के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया गया, तथा सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग की जनपयोगी सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए फरीदउद्दीन संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
परिवहन विभाग उ0प्र0 के द्वारा 45 सेवाओं के फैसलेस मोड में जन समस्याओं के लिए उपलब्ध करा दिया गयाहै। जिसके लिए ऑन लाइन आवेदन करके इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। इस प्रकार इन 45 फैसलेस सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आवेदकों को आरटीओ कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। फैसलेस सेवाओं का जनसामान्य के द्वारा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके, इसके लिए परिवहन विभाग बस्ती द्वारा निम्न सेवाओं को फैसलेस मोड में प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया संबंधी बीडीओ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए हैं। जो RTO Basti Regional Transport Office,up परिवहन विभाग उ0प्र0 के यूट्यूब चैनल uptransportdept की प्ले लिस्ट में जनसमस्या की सुविधा के लिए उपलब्ध है। जैसे-लर्निंग लाइसेंस हेतु आवेदन, लाइसेंस में नाम परिवर्तित, नए लाइसेंस का आवेदन, पता परिवर्तित, मोबाइल नंबर अपडेट, आर सी में मो0न 0अपटेड, आरसी पार्टिकुलर, फोटो हस्ताक्षर परिवर्तित, आरसी डुप्लीकेट हेतु आवेदन,अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन आदि।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार