लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 29 जुलाई : लाइव भारत समाचार :- बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के 50 रिक्त पदों के सापेक्ष आयोजित चयन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कुल 70 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 55 अभ्यर्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा में प्रतिभाग किया। कुल 15 विभिन्न विषयों में अनुपस्थित पाए गए।   परीक्षा का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार के नेतृत्व में तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद त्रिपाठी, श्री धीरेंद्र त्रिपाठी, श्री बड़कऊ वर्मा, जिला समन्वयक (मध्यान्ह भोजन) श्री अमित मिश्रा, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) श्री स्वप्निल कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता श्री सत्येंद्र चंद्र श्रीवास्तव एवं जिला समन्वयक (एमआईएस) श्री ईश्वर पांडे की देखरेख में संपन्न हुआ।   परीक्षा आयोजन में दिव्यांश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह, आशाराम एवं जगदीश अनुचर सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।   जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत माइक्रो टीचिंग एवं इंटरव्यू की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। चयनित ARP को विभिन्न ब्लॉकों में पदस्थापित किया जाएगा, जहाँ वे निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने हेतु अकादमिक सहयोग प्रदान करेंगे। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ( ARP) के रिक्त 50 पदों पर चयन हेतु परीक्षा सफलता पूर्वक सम्पन्न

बस्ती, 29 जुलाई : लाइव भारत समाचार :-

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) के 50 रिक्त पदों के सापेक्ष आयोजित चयन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कुल 70 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 55 अभ्यर्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा में प्रतिभाग किया। कुल 15 विभिन्न विषयों में अनुपस्थित पाए गए।

 

परीक्षा का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार के नेतृत्व में तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद त्रिपाठी, श्री धीरेंद्र त्रिपाठी, श्री बड़कऊ वर्मा, जिला समन्वयक (मध्यान्ह भोजन) श्री अमित मिश्रा, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) श्री स्वप्निल कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता श्री सत्येंद्र चंद्र श्रीवास्तव एवं जिला समन्वयक (एमआईएस) श्री ईश्वर पांडे की देखरेख में संपन्न हुआ।

 

परीक्षा आयोजन में दिव्यांश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह, आशाराम एवं जगदीश अनुचर सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत माइक्रो टीचिंग एवं इंटरव्यू की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। चयनित ARP को विभिन्न ब्लॉकों में पदस्थापित किया जाएगा, जहाँ वे निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने हेतु अकादमिक सहयोग प्रदान करेंगे।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *