बस्ती ,29 जुलाई : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभागवार प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती जायेगी, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी।
उन्होने राजस्व से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में फोटो सहित आख्या अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि निस्तारण के समय श्रेणी का चयन ठीक प्रकार से किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय से संबंधित प्रकरण आने पर न्यायालय का उल्लेख करते हुए निस्तारित किया जाय। उन्होने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने से संबंधित प्रकरण ना होने पर रेड क्रास बटन पर क्लिक कर संबंधित विभाग को तत्काल वापस करे, जिससे प्रकरण का समय से निस्तारण हो सके।
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीडीओ अजय कुमार सिहं, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक,संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन, राजेश मौर्य, आरआई सीमा गौतम,मनोज प्रकाश, उमाकान्त तिवारी, डीपीओ राजेश कुमार, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, एलडीएम आर.एन. मौर्या, अधिषासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त राज्य कर उपेन्द्र यादव, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार