लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है [video width="848" height="480" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-07-at-3.48.52-PM.mp4"][/video] बस्ती, 07 अगस्त : लाइव भारत समाचार :- रक्षा बंधन त्यौहार को लेकर परिवहन निगम की बसें तैयार की जा रही हैं, इस बार 66 घंटे तक निगम की बसें फ्री रहेंगी, पहले 24 घंटे ही मिलते थे। महिलाओं को रक्षा बंधन पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर लीं। रक्षा बंधन को लेकर निगम की अधिक से अधिक बसे रुट पर रहेंगी जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को सुविधा मिल सके। परिवहन निगम के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली फ्री बस यात्रा की सुविधा का समय बढ़ा दिया गया है इस बार यह सुविधा 08 अगस्त सुबह 06 बजे से शुरू हो जाएगी जो 10 अगस्त 12 बजे रात्रि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी चालकों/परिचालकों के साथ ही परिवहन निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बस्ती डिपो की तरफ से सभी रूटों पर महिलाओं को लाने ले जाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बस्ती डिपो में 107 परिवहन निगम की बसें हैं, जबकि 34 अनुबंधित बसों का संचालन कराया जा रहा है। इनमें से कुछ बसों को रिजर्व रखा गया है जिसे आवश्यकता पर उन्हें किसी रूट पर लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन के दिन ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया जा रहा है, इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, और दिल्ली की भी सेवाएं जारी रहेंगी। जिससे त्यौहार के दिन महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल सके। डग्गामार वाहनों से परिवहन निगम को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही चल रही है। जिसको लेकर बस्ती में भी परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कई बसों और चार पहिया वाहन सीज कर कुछ के चालान काटे गए। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
रविवार, 26 अप्रैल , 2026

रक्षा बंधन त्यौहार को लेकर बस्ती डिपो निगम की 107 बसे तैयार,08 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त 12 बजे रात्रि तक महिलाएं कर सकती हैं फ्री यात्रा -आयुष भटनागर

बस्ती, 07 अगस्त : लाइव भारत समाचार :- रक्षा बंधन त्यौहार को लेकर परिवहन निगम की बसें तैयार की जा रही हैं, इस बार 66 घंटे तक निगम की बसें फ्री रहेंगी, पहले 24 घंटे ही मिलते थे। महिलाओं को रक्षा बंधन पर निःशुल्क यात्रा की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर लीं। रक्षा बंधन को लेकर निगम की अधिक से अधिक बसे रुट पर रहेंगी जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को सुविधा मिल सके।
परिवहन निगम के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली फ्री बस यात्रा की सुविधा का समय बढ़ा दिया गया है इस बार यह सुविधा 08 अगस्त सुबह 06 बजे से शुरू हो जाएगी जो 10 अगस्त 12 बजे रात्रि तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी चालकों/परिचालकों के साथ ही परिवहन निगम के कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
बस्ती डिपो की तरफ से सभी रूटों पर महिलाओं को लाने ले जाने के लिए व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बस्ती डिपो में 107 परिवहन निगम की बसें हैं, जबकि 34 अनुबंधित बसों का संचालन कराया जा रहा है। इनमें से कुछ बसों को रिजर्व रखा गया है जिसे आवश्यकता पर उन्हें किसी रूट पर लगाया जा सके।
उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन के दिन ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया जा रहा है, इसके अलावा गोरखपुर, लखनऊ, और दिल्ली की भी सेवाएं जारी रहेंगी। जिससे त्यौहार के दिन महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल सके।
डग्गामार वाहनों से परिवहन निगम को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर पूरे प्रदेश में डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही चल रही है। जिसको लेकर बस्ती में भी परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर कई बसों और चार पहिया वाहन सीज कर कुछ के चालान काटे गए। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *