बस्ती ,8 अगस्त : लाइव भारत समाचार :- कायस्थों में एकता और सर्वसमाज में भगवान चित्रगुप्त को स्थापित करने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय सतत प्रयत्नशील है । इसी क्रम में उत्तर प्रदेश इकाई का विस्तार हुआ – पूर्व से संघर्षरत उपसचिव मनीष श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश के महासचिव का दायित्व सौंपा गया , कायस्थ समाज की एकता के लिए निरन्तर प्रयत्नशील कमलेश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश का उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई।
उक्त बात की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि मनोनीत दोनो पदाधिकारी गण को वाहिनी प्रमुख पंकज भईया कायस्थ के निर्देश पर बस्ती मण्डल के इकाइयों के पुनर्गठन हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया। मनोनीत पदाधिकारी गण के मनोनयन पर सुबह से ही बधाइयों एवम शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है ।बस्ती में एक मुलाकात के समय मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी संस्था ने सौंपी है पूरे निष्ठा से कायस्थों में समाज एकता एवं चित्रगुप्त भगवान के स्थापित करने के उद्देश्य से तत्पर रहूंगा।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार