बस्ती ,23 अगस्त : लाइव भारत समाचार :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी किसान के बेटे के रूप में राजनीत में कदम रखें, अपनी लोकप्रियता और जनता में बने रहे और कई बार विधायक, जिला पंचायत जैसे पद भी संभाले। इधर मां 0मुख्य मंत्री जी से मिलने की प्रकिया शुरू हुई, वैसे पूर्व विधायक दया राम चौधरी मुख्यमंत्री जी से अक्सर मुलाकात करते ही थे,मुंडेरवा चीनी मिल जो लंबे समय से बंद पड़ी थी चलने की उम्मीद नहीं,मुख्यमंत्री से मिलकर चलाया। बस्ती में एक धाम के नाम से जानने वाला बाबा भदेसर नाथ जहां पर कावरियों को जल चढ़ाने पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं, लेकिन ऐसा मंदिर वही पुरानी ख्याल में अभी भी है। जिसे लेकर पूर्व विधायक काफी समय से इसके बारे में सोचते थे, जो आए समय पर मुख्य मंत्री से भेंट कर, भद्रेश्वर नाथ मंदिर को कॉरिडोर बनाने की सिफारिश की और आश्वासन भी लेकर आए और प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता की।कहा कि पौराणिक भद्रेश्वनाथ मंदिर के लिये कारीडोर का निर्माण कराया जायेगा। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वार्ता के दौरान इसकी सहमति दे दिया है और अति शीघ्र इस पर कार्य आरम्भ हो जायेगा। पत्रकारों द्वारा यह पूंछे जाने पर कि क्या वे 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, दयाराम चौधरी ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व ने अवसर दिया तो वे चुनाव लड़ने को तैयार है।
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं और मुण्डेरवा चीनी मिल बंद हो जाने के बाद क्षेत्रीय नागरिक परेशान थे, वे उस समय विधायक थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल शुरू कराने का आग्रह किया। इसका परिणाम सुखद रहा और मुण्डेरवा में अत्याधुनिक चीनी मिल चल रही है। इससे गन्ना किसानों के दिन बहुर गये, हजारों लोगों को मिल में नौकरियां मिली और मुण्डेरवा कस्बे की चहल पहल लौट आयी। व्यापारियों के रोजगार में वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि शहर को जल निकासी से मुक्ति के शिवर का भी प्रस्ताव लाया, कुछ काम शुरू होने थे पर पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि के निधन होने से नगर पालिका का यह काम का प्रयास अधूरा रह गया।
उन्होंने कहा कि भद्रेश्वनाथ मंदिर के लिये कारीडोर का निर्माण हो जाने से यह क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित होगा और श्रद्धालुओं को सुखद अनुभूति होगी। कहा कि अपने विधायक के कार्यकाल में उन्होने सड़कों का तेजी से निर्माण कराया और उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। भद्रेश्वरनाथ मंदिर का सौन्दर्यीकरण कराया गया।
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि कॉरिडोर के बन जानेे पर भद्रेश्वरनाथ मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप चौराह (जिला कारागार के पास) तक की तस्वीर बदल जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि मैं जब जिला पंचायत अध्यक्ष था तो मैंने देखा कि वहां बाहर के लोग ठेका लेते थे और वसूली करते थे., मेरे कार्यकाल में जिला पंचायत द्वारा इसको बंद करवाया गया, कांवड़ियों के रहने और ठहरने के लिए यात्री छाजन आदि की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था कराया। तब से जिला पंचायत भद्रेश्वरनाथ ने अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार