लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है आपकी बाइक से हो रही पेट्रोल चोरी अब हो जाइए सावधान   राज श्रीवास्तव संवाददाता, बस्तीः शहर में इन दिनों एक नई तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब चोरों का निशाना केवल वाहन नहीं, बल्कि उसमें भरा पेट्रोल भी बनता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में कई इलाकों से बाइक से पेट्रोल चोरी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। खास तौर पर वे वाहन, जो रात भर घर के बाहर या सुनसान जगहों पर खड़े रहते हैं, चोरों का आसान निशाना बन रहे हैं। शहर के आवास विकास कालोनी में चोर पेट्रोल टैंक की पाइप से बोतल में पेट्रोल निकाल कर फरार हो रहे हैं। [video width="848" height="478" mp4="https://livebharatsamachar.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250823-WA0002.mp4"][/video]   इससे न सिर्फ वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि टैंक या पाइप की मरम्मत पर भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।   सीसी कैमरे में कैद हुई घटनाः आवास विकास कालोनी में लगे एक सीसी कैमरे में पेट्रोल चोरी की एक घटना रिकार्ड हुई है। वीडियो में देखा गया कि नाबालिग बच्चे रात करीब एक बजे गली में दाखिल होते हैं, वहां बाहर खड़ी बाइक के पास रुकते हैं और बड़ी ही चालाकी से कुछ ही मिनटों में पेट्रोल निकालकर भाग जाते हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।   चोरी के नए तरीकेः पूर्व में वाहन चोरी की घटनाएं आम थीं, लेकिन अब चोरों ने अपना तरीका बदल लिया है।   पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते चोर अब बाइक और स्कूटर से पेट्रोल चोरी करना ज्यादा आसान और फायदेमंद मान रहे हैं। इसके लिए वे पानी की खराब पड़ी बोतलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कोई शोर भी नहीं होता है।   सीसी कैमरे में कैद आवास विकास में बाइक से पेट्रोल चोरी की घटना।   पुलिस की अपीलः शहर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने लोगों से अपील की है. कि वे रात में अपने वाहन घर के अंदर या सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें। इसके अलावा, वाहन में एंटी थेफ्ट लाक सिस्टम या पेट्रोल टैंक लाक का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। अजनबी या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत यूपी 112 या कोतवाली पुलिस को सूचित करें। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। शहरवासियों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से मिलकर इस पर लगाम लगाया जाएगा।   वाहन मालिकों की परेशानीः आवास विकास निवासी दिनेश लाल, अजय व शिवाजी पांडेय ने बताया मेरी बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी थी। सुबह देखा तो पेट्रोल टैंक खाली था और नली भी कटी हुई थी। अब मुझे दोबारा टंकी भरवानी पड़ी।   रिपोर्ट, राज श्रीवास्तव लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

बस्ती:आपकी बाइक से हो रही पेट्रोल चोरी अब हो जाइए सावधान

आपकी बाइक से हो रही पेट्रोल चोरी अब हो जाइए सावधान

 

राज श्रीवास्तव संवाददाता, बस्तीः शहर में इन दिनों एक नई तरह की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब चोरों का निशाना केवल वाहन नहीं, बल्कि उसमें भरा पेट्रोल भी बनता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में कई इलाकों से बाइक से पेट्रोल चोरी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। खास तौर पर वे वाहन, जो रात भर घर के बाहर या सुनसान जगहों पर खड़े रहते हैं, चोरों का आसान निशाना बन रहे हैं। शहर के आवास विकास कालोनी में चोर पेट्रोल टैंक की पाइप से बोतल में पेट्रोल निकाल कर फरार हो रहे हैं।

 

इससे न सिर्फ वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि टैंक या पाइप की मरम्मत पर भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

 

सीसी कैमरे में कैद हुई घटनाः आवास विकास कालोनी में लगे एक सीसी कैमरे में पेट्रोल चोरी की एक घटना रिकार्ड हुई है। वीडियो में देखा गया कि नाबालिग बच्चे रात करीब एक बजे गली में दाखिल होते हैं, वहां बाहर खड़ी बाइक के पास रुकते हैं और बड़ी ही चालाकी से कुछ ही मिनटों में पेट्रोल निकालकर भाग जाते हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

 

चोरी के नए तरीकेः पूर्व में वाहन चोरी की घटनाएं आम थीं, लेकिन अब चोरों ने अपना तरीका बदल लिया है।

 

पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते चोर अब बाइक और स्कूटर से पेट्रोल चोरी करना ज्यादा आसान और फायदेमंद मान रहे हैं। इसके लिए वे पानी की खराब पड़ी बोतलों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कोई शोर भी नहीं होता है।

 

सीसी कैमरे में कैद आवास विकास में बाइक से पेट्रोल चोरी की घटना।

 

पुलिस की अपीलः शहर कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने लोगों से अपील की है. कि वे रात में अपने वाहन घर के अंदर या सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें। इसके अलावा, वाहन में एंटी थेफ्ट लाक सिस्टम या पेट्रोल टैंक लाक का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। अजनबी या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। यदि किसी को संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत यूपी 112 या कोतवाली पुलिस को सूचित करें। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। शहरवासियों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से मिलकर इस पर लगाम लगाया जाएगा।

 

वाहन मालिकों की परेशानीः आवास विकास निवासी दिनेश लाल, अजय व शिवाजी पांडेय ने बताया मेरी बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी थी। सुबह देखा तो पेट्रोल टैंक खाली था और नली भी कटी हुई थी। अब मुझे दोबारा टंकी भरवानी पड़ी।

 

रिपोर्ट, राज श्रीवास्तव लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *