संतकबीरनगर , 03 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- समूचे पूर्वांचल में शिक्षा क्षेत्र में नई क्रांति का विस्तार करने वाले युग पुरुष स्व.पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी की सातवीं पुण्य तिथि पर आज जिले के भिटहा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्वांचल के मालवीय स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी दलीय निष्ठाओं से उपर उठते हुए तमाम सियासी दलों के वरिष्ठ नेताओं, शिक्षाविदों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि स्व दादा जी ने हमेशा से ही हम सभी भाइयों को समाज के शोषित, पीड़ित और उपेक्षित तबके की मदद करने का जुनून पैदा किया। उनके द्वारा दिए गए अपनो के साथ हमेशा खड़े रहने की यह नसीहत और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा हमेशा परिवार के सभी सदस्यों में बना रहेगा। सूर्या ग्रुप के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नम आंखों से पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज सूर्या संस्थान विकास के जिस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है उसकी परिकल्पना स्व पिता जी ने दो दशक पूर्व ही तैयार कर दिया था। समाज को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं, मजबूत समाज के निर्माण के लिए नौनिहालों की फौज तैयार करने और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करते रहने के उनके सपने को हमारा परिवार जीवन पर्यंत पूरा करने का प्रयास करता रहेगा। डा चतुर्वेदी ने कहा कि उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए सेवा भाव के उनके विचारों को आत्मसात करके ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने अपने स्व पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इससे पहले एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के नौनिहालों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी संस्थान के गॉडफादर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,सपा के प्रदेश सचिव नित्यानंद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसौदिया,युवा समाजसेवी दानिश खान, संजय यादव, विक्रम प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, गंगा प्रसाद उपाध्याय, अजय पांडेय, सत्यपाल सिंह, अभयानंद सिंह, निहाल चन्द पांडेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, रवीनेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार