लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,06 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहादत शताब्दी पर जागृति यात्रा 6 अक्टूबर दिन सोमवार समय दोपहर के 3.00 बजे जनपद बस्ती नगर भ्रमण करती हुई श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह जी नगर (कम्पनी बाग ) में आई। जागृति यात्रा को रोडवेज पर रानु चावला, गांधी नगर में जेम्स और सारी संगत ने फुल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जागृति यात्रा नौवें पातशाह "हिन्द की चादर" श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत शताब्दी के संबंध में, तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा खालसाई परंपराओं के अनुसार तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब से प्रारंभ की गई जागृति यात्रा गोरखपुर से चल कर दिनांक 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को सतं कबीर नगर गुरूद्वारा साहिब से होते हुए मुण्डरेवा जिला अस्पताल, रोडवेज, गांधी नगर होते हुए कम्पनी बाग श्री गुरूद्वारा साहब जी बस्ती पहुंचेगी, इस धार्मिक यात्रा के स्वागत और नगर भ्रमण को लेकर आज श्री गुरु सिंह सभा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी नगर के गुरूद्वारा साहब के तत्वाधान में बस्ती जनपद के सभी गुरुद्वारा साहबान , श्री गुरुद्वारा गांधी नगर, श्री गुरूद्वारा वाल्टर गंज श्री गुरुद्वारा सुगर मिल, श्री गुरुद्वारा साहिब मुण्डरेवा की कमेटियों, स्त्री सत्संग सभाओं, सिख धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जिला अस्पताल से कम्पनी बाग तक फुलौ की वर्षी से स्वागत किया गया। यह ऐतिहासिक यात्रा गुरु साहिब की विचारधारा और शहादत का प्रचार-प्रसार करेगा। यात्रा में एक विशेष वाहन 26'×11'×10' में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब विराजमान हैं और गुरुओं के ऐतिहासिक शस्त्र प्रदर्शित किए गए हैं। यात्रा में तीन बसें, 10 इनोवा कारें, 2 ट्रक, 2 छोटे टेंपों जिसमें यात्रा का प्रसारण करती एल सी डी लगीं है, एक टेंपों पर पंज प्यारे, ट्रक में डी जे, 1 एम्बुलेंस और 150 श्रद्धालु भी यात्रा में आ रहे हैं। यात्रा में तख्त पटना साहिब के हेड ग्रंथी, डाक्टर सरदार गुरमीत सिंह, सरदार डाक्टर अमरजोत सिंह,दो ग्रंथी व एक कथावाचक के साथ ही तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के दो प्रमुख सदस्य भी शामिल हैं। 06 अक्टूबर 2025 सोमवार को जागृति यात्रा मुण्डेरवा के रास्ते दोपहर 3.00 बजे जिला अस्पताल चौराहे से बस्ती नगर में प्रवेश करके श्री गुरु सिंह सभा सहित सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयो सहित गुरु नानक नाम लेवा संगत यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से करते हुए कम्पनी बाग तक आयेंगे। जहां पर सारी संगत और जागृति यात्रा के साथ चल रहे सभी गुरू का लंगर छक्के गें। लंगर उपरांत जागृति यात्रा श्री अयोध्या जी के लिए प्रस्थान करेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

350वे शहादत शताब्दी पर जागृति यात्रा भ्रमण करते पहुंची बस्ती हुआ भव्य स्वागत

बस्ती ,06 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- श्री गुरु तेग बहादुर जी के
350 वें शहादत शताब्दी पर जागृति यात्रा 6 अक्टूबर दिन सोमवार समय दोपहर के 3.00 बजे जनपद बस्ती नगर भ्रमण करती हुई श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिंद सिंह जी नगर (कम्पनी बाग ) में आई।
जागृति यात्रा को रोडवेज पर रानु चावला, गांधी नगर में जेम्स और सारी संगत ने फुल वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
जागृति यात्रा नौवें पातशाह “हिन्द की चादर” श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहादत शताब्दी के संबंध में, तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा खालसाई परंपराओं के अनुसार तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब से प्रारंभ की गई जागृति यात्रा गोरखपुर से चल कर दिनांक 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को सतं कबीर नगर गुरूद्वारा साहिब से होते हुए मुण्डरेवा जिला अस्पताल, रोडवेज, गांधी नगर होते हुए कम्पनी बाग श्री गुरूद्वारा साहब जी बस्ती पहुंचेगी, इस धार्मिक यात्रा के स्वागत और नगर भ्रमण को लेकर आज श्री गुरु सिंह सभा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी नगर के गुरूद्वारा साहब के तत्वाधान में बस्ती जनपद के सभी गुरुद्वारा साहबान , श्री गुरुद्वारा गांधी नगर, श्री गुरूद्वारा वाल्टर गंज श्री गुरुद्वारा सुगर मिल, श्री गुरुद्वारा साहिब मुण्डरेवा की कमेटियों, स्त्री सत्संग सभाओं, सिख धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जिला अस्पताल से कम्पनी बाग तक फुलौ की वर्षी से स्वागत किया गया।
यह ऐतिहासिक यात्रा गुरु साहिब की विचारधारा और शहादत का प्रचार-प्रसार करेगा। यात्रा में एक विशेष वाहन 26’×11’×10′ में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब विराजमान हैं और गुरुओं के ऐतिहासिक शस्त्र प्रदर्शित किए गए हैं। यात्रा में तीन बसें, 10 इनोवा कारें, 2 ट्रक, 2 छोटे टेंपों जिसमें यात्रा का प्रसारण करती एल सी डी लगीं है, एक टेंपों पर पंज प्यारे, ट्रक में डी जे, 1 एम्बुलेंस और 150 श्रद्धालु भी यात्रा में आ रहे हैं। यात्रा में तख्त पटना साहिब के हेड ग्रंथी, डाक्टर सरदार गुरमीत सिंह, सरदार डाक्टर अमरजोत सिंह,दो ग्रंथी व एक कथावाचक के साथ ही तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के दो प्रमुख सदस्य भी शामिल हैं।
06 अक्टूबर 2025 सोमवार को जागृति यात्रा मुण्डेरवा के रास्ते दोपहर 3.00 बजे जिला अस्पताल चौराहे से बस्ती नगर में प्रवेश करके श्री गुरु सिंह सभा सहित सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयो सहित गुरु नानक नाम लेवा संगत यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से करते हुए कम्पनी बाग तक आयेंगे।
जहां पर सारी संगत और जागृति यात्रा के साथ चल रहे सभी गुरू का लंगर छक्के गें। लंगर उपरांत जागृति यात्रा श्री अयोध्या जी के लिए प्रस्थान करेगी जहां रात्रि विश्राम होगा।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *