बस्ती ,11 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- द सीएमएस स्कूल बस्ती के प्रबंधक अनूप खरे ने स्कूल के बच्चों को निःशुल्क टेबलेट एवं लैपटॉप वितरित कर एक नई पहल की शुरुआत की। जो बच्चे 11 में जायेंगे उन्हें स्कूल प्रबंधन अपने निजी व्यवस्था से देने का वीणा उठाया है, ये बहुत बड़ी बात है।उन्होंने कहा इस आधुनिक युग में पढ़ाई ऐसे ही संसाधनों से संभव हो पाएगा।
सिटी मोंटेसरी स्कूल बस्ती के 100 से अधिक बच्चों को टैबलेट एवं लैपटॉप पाने का अवसर मिला, सभी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य ,डॉ0धर्मेंद्र सिंह रहे ,विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय सिंह गौतम , क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी प्रेक्सिस विद्यापीठ के प्रबंधक प्रशांत पांडे , भाजपा नेता देवेंद्र सिंह , मनमोहन श्रीवास्तव , अखंड सिंह , अमृत वर्मा ,नितेश शर्मा , राघवेन्द्र सिंह दिलीप पांडेय ,अवनीश सिंह , सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्विनी श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष, सत्येंद्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना किया।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार