लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती, 14 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- मिशन शक्ति के अंतर्गत परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार महिलाओं को व्यवसायिक चालक बनाए जाने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण रियायती दरों पर दिलाए जाने हेतु, जनपद में संचालित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों को प्रोत्साहित कर महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उक्त के संबंध में 14 अक्टूबर को श्रीमती सीमा गौतम संभागीय निरीक्षक (प्रावि0) बस्ती की अध्यक्षता में जनपद में संचालित मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के साथ एक बैठक डीटीटीआई कटरा बस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें आशा मोटर ट्रेनिंग स्कूल, प्रशांत मोटर ट्रेनिंग स्कूल, के एन सुनील मोटर ट्रेनिंग स्कूल, के संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के उपरांत मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों के द्वारा महिलाओं को हल्के मोटर यान के प्रशिक्षण हेतु रुपया 3 हज़ार की रियायती दरों पर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इच्छुक महिलाएं उपरोक्त मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों से संपर्क कर रियायत दर से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकतीं हैं। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु परिवहन विभाग ने हल्के मोटर वाहन हेतु ट्रेनिंग प्रशिक्षण के लिए की पहल

बस्ती, 14 अक्टूबर : लाइव भारत समाचार :- मिशन शक्ति के अंतर्गत परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार महिलाओं को व्यवसायिक चालक बनाए जाने के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण रियायती दरों पर दिलाए जाने हेतु, जनपद में संचालित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों को प्रोत्साहित कर महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
उक्त के संबंध में 14 अक्टूबर को श्रीमती सीमा गौतम संभागीय निरीक्षक (प्रावि0) बस्ती की अध्यक्षता में जनपद में संचालित मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के साथ एक बैठक डीटीटीआई कटरा बस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें आशा मोटर ट्रेनिंग स्कूल, प्रशांत मोटर ट्रेनिंग स्कूल, के एन सुनील मोटर ट्रेनिंग स्कूल, के संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक के उपरांत मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों के द्वारा महिलाओं को हल्के मोटर यान के प्रशिक्षण हेतु रुपया 3 हज़ार की रियायती दरों पर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु इच्छुक महिलाएं उपरोक्त मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालकों से संपर्क कर रियायत दर से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकतीं हैं।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *