बस्ती,,24 नवम्बर : लाइव भारत समाचार :- बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के अंतर्गत सरकार ने बिल बकायेदारों को दी बड़ी राहत।
विद्युत वितरण खंड सदर अधिशाषी अभियंता ने बताया कि “जल्दी आएं, ज्यादा लाभ पाएं”के तर्ज पर बकाया बिल उपभोक्ताओं के लिए यह योजना आधारित है। इस योजना में एक कि. वाट एवं दो कि. वाट के समस्त घरेलू एवं एक कि. वाट के वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं जिनका अंतिम भुगतान 31.03.2025 के पूर्व हुआ है, या जिनका भुगतान कभी नहीं हुआ है, के विलंबित भुगतान अधिकार में शत प्रतिशत छूट के साथ मूल धन में भी भारी छूट है। हो तीन चरणों में है जिसका प्रथम चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा है। जो 28 फरवरी 2026 तक होगा। योजना में पंजीकरण के लिए दो हज़ार की राशि जमा करना होगा। योजना में एक मुस्त भुगतान और किस्तों में भुगतान (750) मासिक किस्त रु0 पांच सौ मासिक किस्त का प्राविधान है। एक मुस्त भुगतान के लिए पंजीकरण के बाद 30 दिन का समय मिलेगा। योजना में पंजीकरण विभागीय खंड/उप खंड कार्यालय/कैस काउंटर अथवा जन सेवा केंद्र के माध्यम से होगा।
अधिक जानकारी के लिए निकटतम विद्युत कार्यालय /जनसेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं या 2912 टोल फ्री हेल्प लाइन न0 पर भी संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
आपको बता दे कि पहले ब्याज पर ही छूट मिलती थी इस योजना के तहत 100%की छूट के साथ मूल धन में भी छूट दी जा रही है लाभ लेने के लिए इस योजना का लाभ अवश्य उठा कर सरकार एवं विभाग के इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विभाग ने विद्युत चोरी के प्रकरणों में जिस पर जुर्माना लगाया गया है उन्हें भी इस योजना में शामिल किया गया है,पेनाल्टी पर अधिकतम 50%तक की छूट मिल रही है ।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार