बस्ती ,26 नवम्बर : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., संविधान दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित एकता और अखण्डता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अतिरिक्त उप मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, पीडी राजेश कुमार, राजेश रंजन, ओम प्रकाश मिश्र, सत्येन्द्र पाण्डेय, रंगीलाल, अजय कुुमार चौधरी, चिन्ताहरण, हरिशंकर, अशोक चौधरी, शाजमा खातून, गौरव, दीपक शुक्ला सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार