बस्ती ,16 दिसंबर : लाइव भारत समाचार : – रौतापार एवं अमरुदबाग क्षेत्र के दशकों से अधर में लटकी जल निकासी की समस्या तब बढ़ गई, जहां सैकड़ो घरों का जल निकासी होता था और रुक गया, बस्ती राजा साहब की जमीन थी जहां पानी जाता था, सुरक्षा दृष्टिकोण से जमीन को घेरा जाने लगा और जल निकासी बंद हो गई, मोहल्ले वासियों की परेशानियां बढ़ गई लोगों के घरों में पानी इकट्ठा होने की नौबत आ गई मेन सड़क पर लोगों का चलना दूभर हो गया, लोग समझ नहीं पा रहे थे करे तो, ऐसे में रौता पार सभासद प्रतिनिधि सुभाष श्रीवास्तव (डब्लू) लोगो के बीच खड़े हुवे निस्तारण का भरोसा दिलाया, सभी ने मिल कर राजा साहब से आग्रह किया, और राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक मीटर जमीन देकर इस समस्या को सुलझा दिया, और नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव स्वीकृति करा कर नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया लोगों की अटकी सांसे खुशी में तब्दील हो गई। विकट समस्या से निजात पाने के लिए सुभाष श्रीवास्तव एवं वहां के लोगों ने राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं राजा ऐश्वर्य राज सिंह का आभार जताया।
सभासद प्रतिनिधि सुभाष श्रीवास्तव वैसे भी हर दिन हर रोज सड़क गली नाली सफाई कार्य में मोहल्ले वासियों के बीच खड़े रहते हैं, और वहां के लोग इन पर भरोसा जताते हैं। सुभाष श्रीवास्तव ने कहा हमे मुहल्ले के सभी लोगों का प्यार आशीर्वाद मिलता रहता है, आज की इस बड़ी समस्या के हल हो जाने से राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं राजा ऐश्वर्य राज सिंह का आभारी हूं कि यहां की समस्या देख लोगो को इस संकट से निजात देने का कार्य किया।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
बस्ती राजा बड़े भाई राघवेंद्र प्रताप सिंह जी से आग्रह करके एक मीटर जमीन लेकर निर्माण कार्य नगर पालिका द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत करा करके शुरू कराया गया।। जिसके लिए राजा बस्ती बड़े भाई श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी एवं ऐश्वर्य राज सिंह जी को हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं