बस्ती ,16 दिसम्बर : लाइव भारत समाचार :- सू.वि., जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा की तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिया। उन्होने वाणिज्यकर, विद्युत, मण्डी, बाट-माप, नगरपालिका, आबकारी, खाद्य एवं रसद से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जिन विभाग की प्रगति ठीक है वह विभाग अपेक्षित प्रगति बनाये रखें।
बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीएफओ डा. शिरीन सिददीकी, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार व संबधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार