बस्ती ,11 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- परिवहन विभाग बस्ती एक जनवरी 2026 से लगातार सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़कों पर वाहन चलाने वालों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर चलने सुरक्षित यात्रा करने को जागरूक कर रहा है, जिले के हर ब्लॉक, तहसीलों एवं प्रमुख चौराहों पर यातायात संबंधी स्लोगन के साथ परिवहन विभाग की यातायात प्रचार वाहन भी दौड़ रही है, और उस में माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 11 जनवरी 2025 को डंकन ड्राइविंग एवं ओवर स्पीडिंग के संबंध में वाहन स्वामियों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूक भी किया गया ।इसके बाद अपराह्न में डंकन ड्राइविंग के अभियोग में दो वाहनों का चालान की कार्यवाही भी की गई ।इसके अतिरिक्त 30 वाहनों के अन्य अभियोग में चालान की कार्यवाही की गई ।इस अभियान में यात्री कर अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव एवं प्रवर्तन स्टाफ सम्मिलित हुए।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार