बस्ती ,13 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित अंतरराज्यीय ‘स्वदेशी संकल्प यात्रा’ का आज जनपद बस्ती में पहुँचने पर अभूतपूर्व और स्वागत किया गया। क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव के नेतृत्व में लखनऊ से शुरू हुई यह यात्रा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 40 जिलों से होते हुए 3000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बस्ती की सीमा में प्रवेश करते ही स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओ व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान जनपद के 6 प्रमुख बाजारों में आम जनमानस और व्यापारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ स्वागत और सम्मान किया गया। साथ-साथ पदयात्रा भी निकाली गई। इस दौरान “स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ” और “जब बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे” जैसे नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक स्वावलंबन है।
इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि यह यात्रा भारतीय मानस में स्वदेशी के प्रति चेतना जगाने का एक महा अभियान है। क्षेत्र से चन्द्र मोहन जी, राजीव जी, सुभाष जी,सन्दीप जी यात्रा में चल रहे है
यात्रा का मुख्य उद्देश्य
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए छोटे उद्योगों और स्थानीय कारीगरों को समर्थन देना। आत्मनिर्भर भारत के तहत युवाओं और समाज को स्वावलंबन का मार्ग दिखाना ताकि भारत आर्थिक रूप से पूर्ण स्वतंत्र हो सके। 12 जनवरी से 28 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से 40 जिलों में लाखों लोगों तक स्वदेशी का संदेश पहुँचाना है
जिला संयोजक विमल पांडेय ने कहा कि बस्ती की जनता ने जिस उत्साह के साथ इस यात्रा को अपना समर्थन दिया है, वह यह दर्शाता है कि अब लोग विदेशी वस्तुओं के मोह को त्यागकर स्वदेशी की ओर बढ़ रहे हैं।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार कुलविन्दर सिंह , विकास , सुशील , धीरेन्द्र , दीपांशु विक्रम सिंह , तेजा जी , अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा , सर्वोत्तम जी , धर्मेंद्र , आयुष के साथ-साथ समाजसेवी, प्रबुद्ध वर्ग और स्थानीय युवा भारी संख्या में सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो/अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार