बस्ती ,23 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- कायस्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नेता सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
इस अवसर पर
कायस्थ सेवा ट्रस्ट के सलाहकार समिति के सदस्य नवीन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव के संयुक्त संयोजन में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । संगठन के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस का देश की आजादी में अहम भूमिका रही। वह भारत के सबसे शक्तिशाली स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। सरकार द्वारा इनके जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गेंद्र बहादुर श्रीवास्तव व दुर्गेश श्रीवास्तव नितेश श्रीवास्तव सलाहकार समिति के सदस्य अनिल श्रीवास्तव मंडल संरक्षक डब्बू श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव जिला सचिव सुजीत श्रीवास्तव आदर्श रौता पार वार्ड के वार्ड अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव पिकौरा बक्स के वार्ड अध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव सक्रिय कार्यकर्ता प्रशांत श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट , बस्ती ब्यूरो/ अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार