लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,27 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला अत्यंत रोमांचक वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, बस्ती द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबला ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स एवं लीगल लायंस के मध्य खेला गया, जिसमें दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स की ओर से कप्तान जैनेन्द्र यादव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 4 छक्कों एवं 6 चौकों की सहायता से सर्वाधिक 61 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। वहीं लीगल लायंस की तरफ से कप्तान अमित कुमार ने टीम के लिए सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया। मैच का निर्णय अंतिम ओवर में हुआ, जब लीगल लायंस को जीत के लिए 11 रन की आवश्यकता थी। अंतिम गेंद पर रफीक के बल्ले से निकले विजयी रन ने टीम को जीत दिलाई और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब श्री योगेश प्रताप सिंह ने हासिल किया जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 196 रन बनाएं एवं 7 विकेट लिए। मैच की विशेष बात यह रही कि माननीय जिला जज महोदय द्वारा स्वयं कमेंट्री की गई, जिसमें सहयोगी कमेंटेटर के रूप में श्री प्रमोद कुमार गिरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी श्री आशीष राय, सिविल जज (सी0 डी0) श्री संदीप, सिविल जज श्री तनय आकाश, सिविल जज श्री पीयूष कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय नाजिर श्री अमित श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष अजय कुमार सिंह , बार मंत्री श्री मारुत शुक्ल, सहित अनेक सम्मानित अधिवक्ता तथा जिला एवं सत्र न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका श्री जय प्रकाश सिंह एवं श्री अमित कुमार द्वारा निभाई गई। आयोजन समिति की ओर से भागवत शुक्ल, जैनेन्द्र कुमार यादव एवं सहयोगी आदर्श श्रीवास्तव, उमेश, संदीप शुक्ल, अरुण मौर्य, रजवंत सिंह, नियाज़ अहमद, विनय तिवारी, कमल, शिवम तिवारी, सचिन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
गुरूवार, 23 अप्रैल , 2026

ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स एवं लीगल लायंस के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता के टीम को मां0 जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया

बस्ती ,27 जनवरी : लाइव भारत समाचार :- दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला अत्यंत रोमांचक वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, बस्ती द्वारा किया गया।
फाइनल मुकाबला ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स एवं लीगल लायंस के मध्य खेला गया, जिसमें दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स की ओर से कप्तान जैनेन्द्र यादव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 4 छक्कों एवं 6 चौकों की सहायता से सर्वाधिक 61 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। वहीं लीगल लायंस की तरफ से कप्तान अमित कुमार ने टीम के लिए सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया।
मैच का निर्णय अंतिम ओवर में हुआ, जब लीगल लायंस को जीत के लिए 11 रन की आवश्यकता थी। अंतिम गेंद पर रफीक के बल्ले से निकले विजयी रन ने टीम को जीत दिलाई और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब श्री योगेश प्रताप सिंह ने हासिल किया जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 196 रन बनाएं एवं 7 विकेट लिए।
मैच की विशेष बात यह रही कि माननीय जिला जज महोदय द्वारा स्वयं कमेंट्री की गई, जिसमें सहयोगी कमेंटेटर के रूप में श्री प्रमोद कुमार गिरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी श्री आशीष राय, सिविल जज (सी0 डी0) श्री संदीप, सिविल जज श्री तनय आकाश, सिविल जज श्री पीयूष कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय नाजिर श्री अमित श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष अजय कुमार सिंह , बार मंत्री श्री मारुत शुक्ल, सहित अनेक सम्मानित अधिवक्ता तथा जिला एवं सत्र न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मैच में अंपायर की भूमिका श्री जय प्रकाश सिंह एवं श्री अमित कुमार द्वारा निभाई गई।
आयोजन समिति की ओर से भागवत शुक्ल, जैनेन्द्र कुमार यादव एवं सहयोगी आदर्श श्रीवास्तव, उमेश, संदीप शुक्ल, अरुण मौर्य, रजवंत सिंह, नियाज़ अहमद, विनय तिवारी, कमल, शिवम तिवारी, सचिन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *