लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है नोएडा, 27 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने होली त्यौहार को देखते हुए आम जनमानस को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध अड्डों से बिकने वाली शराब (खुली अथवा शीशी बंद) का सेवन कदापि न करें, हानिकारक हो सकती है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से विक्रय की जा रही शराब जहरीली हो सकती है तथा उसमें मिसाइल अल्कोहल मिश्रित होने की संभावना रहती है जो एक घातक विष की तरह है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ साथ सेवन करने वाले व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की खुली शराब अथवा पाउच में बंद शराब की बिक्री अनुमन्य नहीं है। केवल अनुज्ञापी दुकानों के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान से शराब की बिक्री की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता पूर्णतः गोपनीय रक्खा जाएगा। आपकी सतर्कता एवं जागरूकता से आपके अपनों सहित अन्य लोगों को किसी बड़ी दुर्घटना से बचाया जा सकता है। रिपोर्ट, ब्यूरो : लाइव भारत समाचार : नोएडा गौतमबुद्ध नगर
मंगलवार, 9 जून , 2026

अवैध शराब से बचें, होली त्यौहार पर आम जनमानस को जिला आबकारी अधिकारी ने किया सचेत

नोएडा, 27 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने होली त्यौहार को देखते हुए आम जनमानस को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध अड्डों से बिकने वाली शराब (खुली अथवा शीशी बंद) का सेवन कदापि न करें, हानिकारक हो सकती है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से विक्रय की जा रही शराब जहरीली हो सकती है तथा उसमें मिसाइल अल्कोहल मिश्रित होने की संभावना रहती है जो एक घातक विष की तरह है।
इसके सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ साथ सेवन करने वाले व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की खुली शराब अथवा पाउच में बंद शराब की बिक्री अनुमन्य नहीं है। केवल अनुज्ञापी दुकानों के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान से शराब की बिक्री की सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं पता पूर्णतः गोपनीय रक्खा जाएगा। आपकी सतर्कता एवं जागरूकता से आपके अपनों सहित अन्य लोगों को किसी बड़ी दुर्घटना से बचाया जा सकता है।

रिपोर्ट, ब्यूरो : लाइव भारत समाचार : नोएडा गौतमबुद्ध नगर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *