लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,28 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- होली के त्यौहार को देखते हुए सड़क पर चलने वालों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सड़कों पर होली के रंगों के बीच चलने बालों की खैर नहीं, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगी सख़्त कार्रवाई इस पर ट्रैफिक कि सख्त निगरानी रहेगी। ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, वाहन चलाने पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। लंबी दूरी तय करने के लिए डबल चालक अनिवार्य किए गए हैं। शनिवार से ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे त्यौहार पर आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मुहैया कराया जा सके। सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजनमानस के फोन उठाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिससे त्यौहार के दौरान हर सफर सुरक्षित और आसान रहे। मुख्य मंत्री ने आदेश दिए हैं कि परिवहन निगम के नए रूट का चयन कर निजी बस संचालकों के सहयोग से बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराया जाय। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर्व पर सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुरक्षित करने के लिए कहा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान बसों की सुरक्षित आवागमन के साथ उनके फेरों की भी संख्या बढ़ाई जाय। बस्ती आरटीओ (प्रशासन) फरीदउद्दीन एवं एआरटीओ (प्रशासन )श्रीमती माला बाजपेई ने बस्ती वासियों से अपील किया है कि होली त्यौहार पर सुगम सुरक्षित यात्रा करें यातायात नियमो की अनदेखी न करें नशे में वाहन न चलाएं। सुरक्षा ही जीवन का अनमोल रत्न है। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुवे सख़्त, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग पर सख्ती के साथ होली पर ट्रैफिक नियम तोड़ी तो होगी कार्यवाही

बस्ती ,28 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- होली के त्यौहार को देखते हुए सड़क पर चलने वालों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सड़कों पर होली के रंगों के बीच चलने बालों की खैर नहीं, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो होगी सख़्त कार्रवाई इस पर ट्रैफिक कि सख्त निगरानी रहेगी।
ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, वाहन चलाने पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। लंबी दूरी तय करने के लिए डबल चालक अनिवार्य किए गए हैं। शनिवार से ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे त्यौहार पर आने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मुहैया कराया जा सके।
सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजनमानस के फोन उठाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिससे त्यौहार के दौरान हर सफर सुरक्षित और आसान रहे।
मुख्य मंत्री ने आदेश दिए हैं कि परिवहन निगम के नए रूट का चयन कर निजी बस संचालकों के सहयोग से बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराया जाय।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर्व पर सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुरक्षित करने के लिए कहा है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान बसों की सुरक्षित आवागमन के साथ उनके फेरों की भी संख्या बढ़ाई जाय।

बस्ती आरटीओ (प्रशासन) फरीदउद्दीन एवं एआरटीओ (प्रशासन )श्रीमती माला बाजपेई ने बस्ती वासियों से अपील किया है कि होली त्यौहार पर सुगम सुरक्षित यात्रा करें यातायात नियमो की अनदेखी न करें नशे में वाहन न चलाएं। सुरक्षा ही जीवन का अनमोल रत्न है।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *