लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,28 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जनपद में 2700 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी की गई है और सभी स्थलों पर पुलिस ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है। डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अत्यधिक ध्वनि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर या तीन से अधिक सवारियों के साथ बाइक चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। होली त्यौहार पर माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की होगी कड़ी नजर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सफाई, बिजली के ढीले तार व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संभावित विवादों का पूर्व में ही निस्तारण कर लिया गया है। आमने-सामने जुलूस वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर हुई सख्त, होली पर हुड़दंग एवं डीजे संचालकों को चेतावनी, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख़्त कार्रवाई

बस्ती ,28 फरवरी : लाइव भारत समाचार :- होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जनपद में 2700 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी की गई है और सभी स्थलों पर पुलिस ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है। डीजे संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अत्यधिक ध्वनि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर या तीन से अधिक सवारियों के साथ बाइक चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। होली त्यौहार पर माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की होगी कड़ी नजर।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सफाई, बिजली के ढीले तार व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा संभावित विवादों का पूर्व में ही निस्तारण कर लिया गया है। आमने-सामने जुलूस वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्ट ,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *