लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती , 01 मार्च : लाइव भारत समाचार :- माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में होली त्यौहार के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने हेतु दिए गए निर्देश के अनुपालन में जनपद बस्ती में आज दिनांक 01/03/2026 को डबल डेकर बस, एसी बस व अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग के साथ परिवहन निगम, वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के दृष्टिगत हाईवे के किनारे खड़े वाहनों, प्राइवेट बस के चालकों व परिचालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने , निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने ,यात्रियों से मनमानी किराया न लेने एवं यात्रियों को कोई परेशानी न होने,क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठने के संबंध में जानकारी दी गई एवं बसों की जांच के तहत मेन गेट के अलावा इमरजेंसी गेटों को भी चेक किया गया, मौके पर ही इमरजेंसी गेट को खुलवा करके जांच की गई ,जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में यात्रियों को बस से बाहर निकाला जा सके। इस संयुक्त अभियान के तहत 74 वाहनों को चेक किया गया जिसमें से 16 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई व एक बस निरुद्ध किया गया। इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर, जीएसटी के अधिकारी व प्रवर्तन टीम सम्मिलित रहे। रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

त्यौहार के दृष्टिगत सुगम सुरक्षित यात्रा के लिए डबल डेकर बसों पर चला अभियान, हुई कार्यवाही

बस्ती , 01 मार्च : लाइव भारत समाचार :- माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में होली त्यौहार के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने हेतु दिए गए निर्देश के अनुपालन में जनपद बस्ती में आज दिनांक 01/03/2026 को डबल डेकर बस, एसी बस व अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग के साथ परिवहन निगम, वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के दृष्टिगत हाईवे के किनारे खड़े वाहनों, प्राइवेट बस के चालकों व परिचालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने , निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने ,यात्रियों से मनमानी किराया न लेने एवं यात्रियों को कोई परेशानी न होने,क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठने के संबंध में जानकारी दी गई एवं बसों की जांच के तहत मेन गेट के अलावा इमरजेंसी गेटों को भी चेक किया गया, मौके पर ही इमरजेंसी गेट को खुलवा करके जांच की गई ,जिससे किसी अनहोनी की स्थिति में यात्रियों को बस से बाहर निकाला जा सके। इस संयुक्त अभियान के तहत 74 वाहनों को चेक किया गया जिसमें से 16 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई व एक बस निरुद्ध किया गया। इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार मौर्य, यात्री कर अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर, जीएसटी के अधिकारी व प्रवर्तन टीम सम्मिलित रहे।

रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *