
बस्ती 06 मार्च: लाइव भारत समाचार:- बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों, चौकीदारों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्री ज्ञापन विधायक राजेन्द्र चौधरी और डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि प्रदेश के ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम ने ज्ञापन दने के बाद बताया कि पिछले कई वर्षों से चौकीदार अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनने पर ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर दिया जाएगा, यदि सरकार न बनी तो 10 हजार रुपये का मानदेय दिलाया जाएगा। प्रदेश में दो बार भाजपा की सरकार बनी लेकिन पार्टी के नेता अपना किया हुआ वादा भूल गए। जिलाध्यक्ष जर्नादन प्रसाद ने कहा कि चौकीदारों को समुचित मानदेय देने के साथ ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाय।
पांच सूत्री मांगपत्र में मानदेय वृद्धि, राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने, सेवा दिवस को स्पष्ट किये जाने, वर्दी लागू करने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महिला विंग जिलाध्यक्ष सरोज देवी, संगीमा देवी, चन्द्र प्रकाश गिरी, मोहरत, बाबूलाल, राजेन्द्र प्रसाद, अमरेश चन्द्र गुड्डू, इन्द्रजीत, भरतलाल, राकेश कुमार, जीत बहादुर, शेषराम, विनोद कुमार, रामललित, राम गोविन्द, सुरेन्द्र, सुभाष चन्द्र, अब्दुल गफ्फार, नीरज गोस्वामी, अब्दुल अजीज, कन्हैया लाल, प्रेम कुमार, अमरजीत, रामलखन, आज्ञाराम, वृजलाल, जय प्रकाश, तारेश कुमार, संगीता, चन्द्रिका प्रसाद, तुलसीराम, हरिशंकर, अनूप कुमार, सुखलाल, मंजू देवी, सविता, मीना, जे.पी. मिश्र, सूर्य प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव: लाइव भारत समाचार