लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,7 मार्च : लाइव भारत समाचार : 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के तत्वावधान में स्टार सेरेमनी का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल किसलय दुबे ने जितेंद्र कुमार सिंह शाही और डॉक्टर राजेश यादव को कैप्टन की रैंक लगाकर सम्मानित किया। जितेंद्र कुमार सिंह शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती में अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। विगत 8 वर्षों से शाही जी एनसीसी में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ करके हिस्सा लेते रहते हैं। वही डॉक्टर राजेश यादव रतन सेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसी सिद्धार्थ नगर में भूगोल विभाग में अध्यापन रत है। तथा एनसीसी को भी अपनी सेवाएं लेफ्टिनेंट के रूप में निरंतर प्रदान कर रहे हैं। इनका भी राष्ट्रीय सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान रहता है। इन दोनों एनसीसी अफसरों की कार्य निष्ठा और लगन के आधार पर इन्हें एनसीसी में कैप्टन के रैंक से नवाजा गया है। इस दौरान मेजर प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध ने अफसर द्वय को हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान थर्ड ऑफिसर कुलदीप चौधरी, सृष्टि पाण्डे, सूबेदार मेजर बसीर अहमद, सूबेदार बीर बहादुर थापा, राज कुमार वर्मा, विनोद तमांग, विक्रम लिंका, सुमित सुब्बा, खीम कुमार गुरुंग, हवलदार तूफान सुब्बा एवं मनोज राणा , कुलदीप विश्वकर्मा, लश्कर रामू, लश्कर सत्यराम, आदि मौजूद है। रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

स्टार सेरेमनी का कार्यक्रम 47 बटालियन के तत्वाधान में धूम धाम से मनाया गया

बस्ती ,7 मार्च : लाइव भारत समाचार : 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के तत्वावधान में स्टार सेरेमनी का कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल किसलय दुबे ने जितेंद्र कुमार सिंह शाही और डॉक्टर राजेश यादव को कैप्टन की रैंक लगाकर सम्मानित किया। जितेंद्र कुमार सिंह शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती में अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर तैनात हैं। विगत 8 वर्षों से शाही जी एनसीसी में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ करके हिस्सा लेते रहते हैं। वही डॉक्टर राजेश यादव रतन सेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसी सिद्धार्थ नगर में भूगोल विभाग में अध्यापन रत है। तथा एनसीसी को भी अपनी सेवाएं लेफ्टिनेंट के रूप में निरंतर प्रदान कर रहे हैं। इनका भी राष्ट्रीय सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान रहता है। इन दोनों एनसीसी अफसरों की कार्य निष्ठा और लगन के आधार पर इन्हें एनसीसी में कैप्टन के रैंक से नवाजा गया है। इस दौरान मेजर प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध ने अफसर द्वय को हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस दौरान थर्ड ऑफिसर कुलदीप चौधरी, सृष्टि पाण्डे, सूबेदार मेजर बसीर अहमद, सूबेदार बीर बहादुर थापा, राज कुमार वर्मा, विनोद तमांग, विक्रम लिंका, सुमित सुब्बा, खीम कुमार गुरुंग, हवलदार तूफान सुब्बा एवं मनोज राणा , कुलदीप विश्वकर्मा, लश्कर रामू, लश्कर सत्यराम, आदि मौजूद है।

रिपोर्ट, बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *