लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है शव लेकर पेट्रोल पंप पर परिजनों का धरना, पंप मालिक व मैनेजर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप     बस्ती। 07 मार्च:लाईव भारत समाचार:- बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मी की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने शव को पेट्रोल पंप पर रखकर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने पंप मालिक और मैनेजर पर मृतक का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतक अमित कुमार राजभर (पुत्र राजाराम) निवासी बसिया उक्त पेट्रोल पंप पर काम करता था। परिजनों का आरोप है कि पंप मालिक और मैनेजर द्वारा उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह काफी तनाव में था। बताया जा रहा है कि अमित कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को पेट्रोल पंप पर रखकर धरना देने लगे। मृतक की मां सुभावती ने पुलिस को तहरीर देकर पेट्रोल पंप संचालक ब्रह्माकांत सागर और संबंधित मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट , अजय श्रीवास्तव, लाईव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

बस्ती पेट्रोल पंप पर शव लेकर परिजनों का धरना, पंप मालिक व मैनेजर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

शव लेकर पेट्रोल पंप पर परिजनों का धरना, पंप मालिक व मैनेजर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

 

 

बस्ती। 07 मार्च:लाईव भारत समाचार:- बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप कर्मी की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने शव को पेट्रोल पंप पर रखकर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने पंप मालिक और मैनेजर पर मृतक का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मृतक अमित कुमार राजभर (पुत्र राजाराम) निवासी बसिया उक्त पेट्रोल पंप पर काम करता था। परिजनों का आरोप है कि पंप मालिक और मैनेजर द्वारा उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह काफी तनाव में था।

बताया जा रहा है कि अमित कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को पेट्रोल पंप पर रखकर धरना देने लगे।

मृतक की मां सुभावती ने पुलिस को तहरीर देकर पेट्रोल पंप संचालक ब्रह्माकांत सागर और संबंधित मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट , अजय श्रीवास्तव, लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *