लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती ,07 मार्च : लाइव भारत समाचार :- (सू.वि.), जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हर्रैया तहसील सभागार में जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी उपस्थित रही। उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी अपनी समस्या के समाधान की अपेक्षा से ही सरकारी कार्यालयों में आता है, इसलिए जनता की समस्याओं का समाधान करना सभी अधिकारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उप जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है, संबंधित विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही जन-शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 07 का निस्तारण हुआ। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित 19, पुलिस विभाग से 14, विद्युत विभाग से 07, विकास विभाग से 13 तथा अन्य 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर डीएफओ डा. शिरीन, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, एलडीएम आर.एन. मौर्या, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार
शनिवार, 7 मार्च , 2026

जिलाधिकारी के निर्देशन में संपूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की फरियाद गंभीरता से सुन किया निस्तारण,अधिकारियों को दिए निर्देश

बस्ती ,07 मार्च : लाइव भारत समाचार :- (सू.वि.), जनता की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हर्रैया तहसील सभागार में जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी उपस्थित रही।
उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी फरियादी अपनी समस्या के समाधान की अपेक्षा से ही सरकारी कार्यालयों में आता है, इसलिए जनता की समस्याओं का समाधान करना सभी अधिकारियों की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उप जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है, संबंधित विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही जन-शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 58 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 07 का निस्तारण हुआ। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित 19, पुलिस विभाग से 14, विद्युत विभाग से 07, विकास विभाग से 13 तथा अन्य 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
इस अवसर पर डीएफओ डा. शिरीन, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, एलडीएम आर.एन. मौर्या, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट,बस्ती ब्यूरो : लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *