लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती। 10 मार्च:लाईव भारत समाचार:- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने गैस सिलेण्डर को लेकर फैली अफवाह को दूर कराने और घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है। डीएम को भेजे पत्र में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि गैस गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने के दावों के बावजूद आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस कारण से आमजनमानस में गैस की कमी का भ्रम एवं अफवाह की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे गैस गोदामों एवं वितरण केंद्रों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगी हुई है, लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी दिखाकर उसकी कालाबाजारी की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं में असंतोष एवं परेशानी बढ़ रही है। यह स्थिति जनहित के दृष्टिगत अत्यंत गंभीर है। उन्होने डीएम से आग्रह किया है कि प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गैस गोदामों एवं वितरकों की जांच कराकर गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्रवाई करनेकी पहल करें, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। रिपोर्ट , अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार
मंगलवार, 10 मार्च , 2026

सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने डीएम से किया घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की मांग

बस्ती। 10 मार्च:लाईव भारत समाचार:- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने गैस सिलेण्डर को लेकर फैली अफवाह को दूर कराने और घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है।
डीएम को भेजे पत्र में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि गैस गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने के दावों के बावजूद आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस कारण से आमजनमानस में गैस की कमी का भ्रम एवं अफवाह की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे गैस गोदामों एवं वितरण केंद्रों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगी हुई है, लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी दिखाकर उसकी कालाबाजारी की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं में असंतोष एवं परेशानी बढ़ रही है। यह स्थिति जनहित के दृष्टिगत अत्यंत गंभीर है। उन्होने डीएम से आग्रह किया है कि प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गैस गोदामों एवं वितरकों की जांच कराकर गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्रवाई करनेकी पहल करें, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
रिपोर्ट , अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *