बस्ती। 10 मार्च:लाईव भारत समाचार:-महिला पी जी कॉलेज बस्ती में प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में चल रही राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं
वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय एवं कंपनी बाग के सभासद कृष्ण कुमार पाण्डेय उर्फ सोनू पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओ का उत्साहवर्धन किया।
जन जागरुकता रैली कंपनी , रामेश्वर पूरी , गांधी नगर , तुर्कहिया तक निकाली गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा के विशेष शिविर हेतु अधिगृहीत मोहल्ला तुर्कहिया व कंपोजिट विद्यालय तुर्कहिया के छात्र और छात्राओं को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष शिविर के द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि एपीएन डिग्री कॉलेज के
असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग डॉ राज किशोर वर्मा ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ राज किशोर वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण जीवन के लिए महत्वपूर्ण है ,आज वैश्विक परिवेश में पर्यावरण संरक्षण का जो अभियान चलाया जा रहा है उसमे आमजन की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करे, समाज के आधी आबादी का प्रतिनिधत्व करने वाली महिलाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है। जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कमलेश कुमारी पाण्डेय ने व आभार ज्ञापन समाजशास्त्री डा रघुवर पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह , डॉ वीना सिंह ,श्रीमती नेहा परवीन , श्रीमती पूनम यादव , डॉ प्रियंका मिश्रा , डॉ नेहा श्रीवास्तव , डॉ मोनी पांडेय , सूर्या उपाध्याय सहित
एनएसएस की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट , अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार