लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है बस्ती।13 मार्च:- लाईव भारत समाचार:- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस पर महिला पीजी कॉलेज, बस्ती में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने साक्षरता अभियान के समर्थन में जागरूकता रैली निकालकर समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। द्वितीय सत्र में ‘समाज के सुदृढ़ीकरण में शिक्षा की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी एवं सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षाविद् प्रो सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में प्रो. तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज को मजबूत आधार प्रदान करती है। सरकार महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और सिविल सेवाओं की निःशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना महाविद्यालय का लक्ष्य है, जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना को बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी पाण्डेय ने सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रतिदिन की गतिविधियों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। समापन अवसर पर आभार ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ. रघुवर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ. संतोष यदुवंशी, डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. मोनी पाण्डेय, श्रीमती पूनम यादव, सूर्या उपाध्याय सहित महाविद्यालय की अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं। रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार
शुक्रवार, 13 मार्च , 2026

समाज के सुदृढ़ीकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण- सुनीता तिवारी

बस्ती।13 मार्च:- लाईव भारत समाचार:-
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस पर महिला पीजी कॉलेज, बस्ती में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने साक्षरता अभियान के समर्थन में जागरूकता रैली निकालकर समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
द्वितीय सत्र में ‘समाज के सुदृढ़ीकरण में शिक्षा की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी एवं सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षाविद् प्रो सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
अपने संबोधन में प्रो. तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज को मजबूत आधार प्रदान करती है। सरकार महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और सिविल सेवाओं की निःशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना महाविद्यालय का लक्ष्य है, जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना को बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी पाण्डेय ने सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रतिदिन की गतिविधियों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। समापन अवसर पर आभार ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ. रघुवर पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ. संतोष यदुवंशी, डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. मोनी पाण्डेय, श्रीमती पूनम यादव, सूर्या उपाध्याय सहित महाविद्यालय की अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट, अजय श्रीवास्तव लाईव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *