लाइव भारत समाचार में आपका स्वागत है संतकबीरनगर मे डीपीआरओ का बाबू रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम के हाथों धराया। संतकबीरनगर। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने सफाईकर्मी सुधीर सिंह के शिकायत पर विकास भवन में तैनात एक बाबू को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सफाईकर्मी से आरोपी पर बहाली और वेतन भुगतान के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। बुधवार को 12 बजे सुधीर सिंह ने विकास भवन में तैनात बाबू राजन कुमार को जैसे ही 10 हजार रुपए दिया, एंटी करप्शन टीम ने बाबू को दबोच लिया। बस्ती से आई एंटी करप्शन टीम ने प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। महुली थाना क्षेत्र के कोहना निवासी सुधीर सिंह पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी हैं। पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेंवईपार में तैनात थे। मार्च 2025 में फैजाबाद में जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद विभाग ने जून में उन्हें अंतरिम रूप से बहाल कर दिया। सुधीर का आरोप है कि पूर्ण बहाली, एरियर और बकाया वेतन भुगतान के लिए आरोपी बाबू राजन कुमार ने 30 हजार रुपए की मांग की। लगातार परेशान होकर उन्होंने 13 मार्च को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।   ब्यूरो रिपोर्ट लाइव भारत समाचार
बुधवार, 18 मार्च , 2026

संतकबीरनगर मे डीपीआरओ का बाबू रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम के हाथों धराया।

संतकबीरनगर मे डीपीआरओ का बाबू रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम के हाथों धराया।

संतकबीरनगर। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने सफाईकर्मी सुधीर सिंह के शिकायत पर विकास भवन में तैनात एक बाबू को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सफाईकर्मी से आरोपी पर बहाली और वेतन भुगतान के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। बुधवार को 12 बजे सुधीर सिंह ने विकास भवन में तैनात बाबू राजन कुमार को जैसे ही 10 हजार रुपए दिया, एंटी करप्शन टीम ने बाबू को दबोच लिया।

बस्ती से आई एंटी करप्शन टीम ने प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। महुली थाना क्षेत्र के कोहना निवासी सुधीर सिंह पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी हैं। पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेंवईपार में तैनात थे। मार्च 2025 में फैजाबाद में जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद विभाग ने जून में उन्हें अंतरिम रूप से बहाल कर दिया। सुधीर का आरोप है कि पूर्ण बहाली, एरियर और बकाया वेतन भुगतान के लिए आरोपी बाबू राजन कुमार ने 30 हजार रुपए की मांग की। लगातार परेशान होकर उन्होंने 13 मार्च को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।

 

ब्यूरो रिपोर्ट लाइव भारत समाचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *